कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जुनवानी भैंसमा में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ चाकू से हमला करने की घटना घटित हुई है। पुलिस की तरफ से जारी जानकारी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना में पीड़िता के गले पर गंभीर वार किया गया, जिसे तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पीड़िता के पिता के कथन के आधार पर हत्या का प्रयास में अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण में विधिवत जांच प्रारंभ की गई है।
प्रकरण में कुल 5 आरोपियों की संलिप्तता पाई गई, जिनमें से 3 नाबालिक को हिरासत में लिया गया है। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि इनमें से ही एक नाबालिक द्वारा ही पीड़िता पर चाकू से हमला किया गया। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है तथा मामले में आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
KORBA: किशोरी के गले पर चाकू चलाया, 5 संलिप्त, 3 नाबालिग हिरासत में






