कोरबा-छुरी कला। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण जिलाअध्यक्ष मनोज चौहान के अनुसंशा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रभारी महामंत्री मलकीतसिंह गेंदू की अनुमोदन पर नगर पंचायत छुरी कला के पत्रकार एवं कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ता लक्ष्मण सिंह राजपूत को जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण कोरबा का सोशल मिडिया प्रभारी बनाया गया है। लक्ष्मण सिंह को सोशल मिडिया प्रभारी बनाए जाने से संगठन एवं जन सम्पर्क को और अधिक सशक्त बनाने की अहम कदम माना जा रहा है। राजपूत कांग्रेस संगठन में सक्रिय रह कर पार्टी के लिए कार्य किए तथा समय-समय पर नगर की जन समस्याओं को मिडिया के माध्यम से जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाने का अहम भुमिका निभाते रहे तथा संगठन को मजबूत बनाने में प्रयासरत रहे। लक्ष्मण सिंह को जिला मिडिया प्रभारी बनाए जाने से नगर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में हर्ष का माहौल है, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गोरेलाल यादव अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण कटघोरा, गोविंद सिंह नेताम पूर्व जनपद सदस्य, हीरालाल यादव सचिव जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण कोरबा एवं पूर्व पार्षद, शोभना देवांगन सांसद प्रतिनिधि,धीरज यादव सांसद प्रतिनिधि, भुवनेश्वरी सिंह, जीवन यादव पूर्व सांसद प्रतिनिधि, शारदा लता यादव जनपद सदस्य, बालगोविंद देवांगन पार्षद, शेख मोहम्मद रोशन , परदेशी हंस मंडल अध्यक्ष, मुखरु केंवट, माधव देवांगन, चंद्रकांत मिश्रा, हरगोविंद बिसेन, महेतरीन बाई, सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए उनके भविष्य की कामना की।
KORBA: लक्ष्मण सिंह सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त





