कोरबा। पुराना बस स्टैण्ड,कोरबा परिसर स्थित मनोकामना सिद्ध श्री राम हनुमान मंदिर अपनी विशेष धार्मिक मान्यता और श्रद्धालुओं की गहरी आस्था के कारण प्रसिद्ध है। इस मंदिर में विशेष अवसरों पर होने वाले खास आयोजनों की कड़ी में 2 अप्रैल को श्री हनुमान जयंती के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन सुबह से देर शाम तक रखा गया है। मंदिर को सजाया गया है।
मंदिर समिति से जुड़े सत्यप्रकाश जायसवाल( सत्या) ने बताया कि दर्शन के लिए सुबह से मंदिर के पट खुल जाएंगे। सुबह लगभग 10 बजे हवन-पूजन होगा और इसके पश्चात 1 बजे से भोग-भंडारा प्रारंभ कर दिया जाएगा। शाम 7 बजे संध्या आरती होगी। इसके पश्चात अंचल के भजन गायक हीरामणि वैष्णव के द्वारा सुंदरकांड की मधुर प्रस्तुति दी जाएगी। मंदिर समिति ने नगर वासियों से इस अवसर पर सपरिवार अधिक से अधिक उपस्थिति दर्ज कराने का आग्रह किया है।
🌟 इस मंदिर के प्रसिद्ध होने के मुख्य कारण:
- मनोकामना पूर्ण होने की मान्यता
इस मंदिर को “मनोकामना सिद्ध” इसलिए कहा जाता है क्योंकि यहाँ आने वाले भक्तों की सच्चे मन से मांगी गई इच्छाएँ पूरी होने की मान्यता है। लोग विशेष रूप से नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य और पारिवारिक सुख के लिए प्रार्थना करते हैं। - श्री राम और हनुमान जी की विशेष कृपा 🚩
यह मंदिर भगवान श्री राम और हनुमान जी को समर्पित है। माना जाता है कि यहाँ हनुमान जी जागृत रूप में विराजमान हैं, इसलिए भक्तों की समस्याएँ जल्दी दूर होती हैं। - मंगलवार और शनिवार का विशेष महत्व 🕉️
इन दिनों मंदिर में भारी भीड़ होती है। भक्त हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ और विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। - चमत्कारिक अनुभवों की कहानियाँ ✨
कई श्रद्धालु अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव और चमत्कारिक अनुभवों का उल्लेख करते हैं, जिससे मंदिर की ख्याति लगातार बढ़ती ही जा रहा है । - स्थानीय आस्था का केंद्र बना हुआ है। ऐसी मान्यता है कि जो भी यहां 3 बार की सामूहिक हनुमान चालीसा में उपस्थित हो जाता है उसकी मनोकामना शीघ्र ही पूर्ण हो जाती है। आपको बता दें कि इस मंदिर में मंदिर समिति के द्वारा भक्तों के सहयोग से लगातार विगत 4 वर्षों से अधिक समय से यहां हर मंगलवार को शाम के वक्त संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ,श्रीराम स्तुति, महामृत्युंजय मंत्र पाठ, विष्णु जी की आरती, कोरबा की कुल देवी मां सर्वमंगला की आरती, फिर हनुमान जी आरती होती है उसके विशेष आयोजन आरती पूजा अर्चन के बाद सभी के लिए 1 मिनट का ईश्वर का धन्यवाद देते हुए विशेष ध्यान किया जाता है और सच्चे दिल से प्रार्थना की जाती है।
कोरबा और आसपास के क्षेत्रों में यह मनोकामना सिद्ध श्री राम हनुमान पुराना बस स्टैंड का मंदिर एक प्रमुख धार्मिक स्थल बन चुका है, जहाँ हर वर्ग के लोग दर्शन के लिए आते हैं।





