कोरबा-छुरीकला । नगर पंचायत छुरी कला में पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी दीपांकर यादव का स्थानांतरण नगर पंचायत बलौदा होने पर पंचायत कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई, तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी के साथ बिताए दिनों को याद किया गया।
नगर पंचायत गठन के बाद 14 वां मुख्य नगरपालिका अधिकारी के रूप में 30 दिसम्बर 2024 को पदस्थ हुए और लगभग 2 वर्ष के कार्य काल में उन्होंने नगर विकास और नगर को स्वच्छ सुंदर बनाने के को लिए अथक प्रयास किए। सुबह से नगर की सफाई के लिए सफाई मित्रों के साथ लगातार सभी वार्डों का जायजा लेकर सफाई पर लोगों को प्रोत्साहन करते रहे। नगर की पेयजल आपूर्ति को सुचारू बनाने के लिए प्रयासरत रहे। 2024 में हुए नगर पंचायत चुनाव को संपन्न कराने में बड़ा योगदान रहा तथा पूर्व अध्यक्ष व पार्षदो के साथ मिलकर नगर के विकास को लेकर आपसी चर्चा और तालमेल के साथ किया गया।
एक भेंट में दीपांकर यादव ने बताया नगर क्षेत्र में पेयजल की बड़ी समस्या है जिसे पंचायत स्तर पर धीरे-धीरे सुलझाया जा रहा था, स्थानांतरण के पहले लगभग 27 लाख की नई टेंकर खरीदने के लिए पंचायत स्तर पर प्रस्ताव बनाकर कर जिला प्रशासन को भेजा गया है , तथा स्वच्छता को लेकर विशेष ध्यान दिया गया। इसके अलावा गरीब परिवारों के नाम नए राशन कार्ड बनाए गए। विदाई के दौरान उप अभियंता चंद्रप्रकाश जायसवाल, पार्षद होरी चेलकर द्वारा श्रीफल और साल भेंट किया गया। इस मौके पर पूर्व पार्षद हीरालाल यादव, गोविंद सिंह नेताम पूर्व जनपद सदस्य, पार्षद बालगोविंद देवांगन, श्रीमती सुलोचना संतोष केंवट, लक्ष्मण सिंह राजपूत उपस्थित थे। इस दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी दीपांकर यादव ने नव पदस्थ मुख्य नगरपालिका अधिकारी को पदभार सौंपा।






