कोरबा। सातगढ़ कंवर समाज की महासभा बैठक ग्राम रतिजा के भवन प्रांगण में संपन्न हुई, जहां पूरे सातगढ के शामिल गांवों के महिला-पुरुष सदस्य हजारों की संख्या में एकजुट हुए। केंद्रिय पदाधिकारी व कार्यकताओं को नियुक्ति की गई।
प्रहलाद सिंह कंवर ग्राम सिरकीकला केंद्रिय अध्यक्ष नियुक्त किए गए। बुधवार सिंह ग्राम चोरभट्ठी उपाध्यक्ष बनाए गए। महासभा में जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ. पवन सिंह शामिल हुए जिन्होंने कंवर भवन के बांउड्री वाल के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की एवं भविष्य में भी आवश्यक सहायता का आश्वासन दिया।
हिंदराज सिंह केराकछार सचिव, सहायक सचिव संतोष कंवर आंछीदादर, संतराम पुलाली कला कोषाध्यक्ष, बिच्छीपारा से नारायण सिंह कंवर उपकोषाध्यक्ष, गोपाल सिंह भलपहरी के सभापति, नारायण सिंह कंवर आमाखोखरा संरक्षक, एवं नंदलाल सिंह कंवर उप संरक्षक नियुक्त किए गए। मंच संचालक का दायित्व बाबुसिंह मडवामौहा एवं करन सिंह सिरकी, कृष्णपाल रामपुर को दिया गया। अर्जुन सिंह डोडकी को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। अन्य केंद्रीय सदस्य भी नियुक्त किए गए। सभी केंद्रीय पदाधिकारी और सदस्यों द्वारा समाज को एक नई ऊर्जा के साथ उन्नति और विकास के साथ एकजुट होकर काम करने की बात कही। समाज में व्याप्त कुरीतियां दूर करने, समाजिक नियमों का कड़ाई से पालन आदि मुद्दों पर चर्चा किया गया।
KORBA:प्रहलाद सिंह बने केंद्रीय अध्यक्ष, सातगढ़ कंवर समाज की महासभा आयोजित







