कोरबा। टीपी नगर में संचालित शिवाय हॉस्पिटल में कार्यरत कर्मचारी के साथ मारपीट की गई।
जानकारी के मुताबिक घायल याशिर शेख निवासी रामपुर करतला, हाल पता डीडीएम रोड में किराये का मकान में रहता है और शिवाय हास्पिटल में कम्प्यूटर आपरेटर का काम करता है। घटना दिनांक 05 मई 2026 को शिवाय हास्पिटल से काम करके रात्रि में 10 बजे अपने किराये के रूम में गया जहां पर साथी प्रवीण तिवारी व गिरीश यादव भी आये थे। इनको रायपुर में आईपीएल क्रिकेट मैच देखने के लिये जाना था। इसी के संबंध में आपस में कमरा में बातचीत कर रहे थे कि उसी समय आयुश तिवारी ने याशिर से मोबाईल में बात किया और बोला कि तुमसे उधार लिये पेसे का हिसाब करने आ रहा हूं, तुम अपने कमरा में रहना। लगभग 11 बजे वह अपने अन्य साथियो के साथ गाड़ी में आया और कमरा में घुसकर तुम्हें गाली देकर कहा- आज देखता हूँ, तेरा उधारी का पैसा पूरा चुकाने के बाद भी बार-बार मांग रहा है, तुम्हे जान से मार डालूंगा, कहकर धमकी देते हुए अपने साथियों के साथ क्रिकेट के स्टम्प, रॉड व लात-घूंसा से मारपीट करने लगे। यह देखकर साथी प्रवीण तिवारी ने बीच बचाव किया तो उसे भी आयुष तिवारी व उसके साथियों के स्टम्प, रॉड व लात-घूंसा से मारपीट किये। इतना ही नहीं, कमरा में लगे एलईडी टीवी व फ्रीज को तोड फोड कर क्षतिग्रस्त कर दिये। मारपीट से दोनों चोटिल हुए हैं। कोतवाली में याशिर शेख की रिपोर्ट पर आयुष तिवारी व अन्य साथी के विरुद्ध धारा 115(2), 296, 3(5), 324(1), 324(4), 333, 351(3) BNS के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
KORBA: शिवाय हॉस्पिटल के कर्मी से मारपीट,सामान तोड़ा,FIR दर्ज








