कोरबा-पाली। एसईसीएल के कोरबा क्षेत्र अंतर्गत सरायपाली स्थित बुड़बुड़ परियोजना खदान में मारपीट हो गई। गाड़ी आगे बढ़ाने की बात को लेकर हुए विवाद में यह घटनाक्रम हुआ है।
पीड़ित गणेशराम शिंदे 45 वर्ष, ग्राम दमिया थाना पाली में रहता है व ड्रायवरी का काम करता है। घटना दिनांक 10 मई 2026 को सुबह 11 बजे अपने ट्रेलर को बुड़बुड़ खदान के अंदर लोड करने लेकर जा रहा था। इस दौरान खदान के अंदर मंजीत का भांजा चिंटू ऊर्फ जसविंदर सिंह और उसके साथी लोग, “तुम गाड़ी को क्यों आगे बढ़ा रहे हो” कहते हुये गाली व जान से मारने की धमकी देकर हाथ-मुक्का से मारपीट किये। मारपीट से सिर कमर व पीठ में दर्द है। वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। इस संबंध में पीड़ित ने अपने घर वालों को फोन कर बताया, फिर पाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा। रिपोर्ट पर मंजीत का भांजा चिंटू ऊर्फ जसविंदर सिंह, उसके अन्य साथी के विरुद्ध धारा 115(2), 296, 3(5), 351(3)-BNS भादवि के तहत जुर्म दर्ज कर लिया गया है।
KORBA:बुड़बुड़ खदान में मारपीट,अपराध दर्ज






