0 शेष पदों के लिए एक-एक दावेदार होने से हुआ निर्वाचन
कोरबा। श्री श्याम मित्र मंडल, कोरबा के होने वाले चुनाव के लिए आज अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। मुख्य चुनाव अधिकारी अधिवक्ता नूतन सिंह ठाकुर के अनुसार श्री श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष पद के लिए चार दावेदारों ने अपना नामांकन दाखिल किया था जिसमें नाम वापसी के पश्चात गोपाल अग्रवाल और जगदीश सोनी अध्यक्ष पद के लिए अपना भाग्य आजमाएंगे।
0 शेष पदों पर एक शेष प्रत्याशी होने से हुए निर्वाचित
दूसरी ओर उपाध्यक्ष,संयुक्त सचिव और दो सदस्य के पद हेतु एक-एक नामांकन प्राप्त होने एवं सचिव तथा कोषाध्यक्ष की उम्मीदवारी से नाम वापसी के पश्चात सत्यनारायण अग्रवाल को उपाध्यक्ष, महेंद्र अग्रवाल को सचिव,अरविंद सिंघानिया को कोषाध्यक्ष, संजय केडिया को संयुक्त सचिव एवं आलोक अग्रवाल तथा राजकुमार सोनी को सदस्य निर्वाचित किया गया है।
मुख्य चुनाव अधिकारी नूतन सिंह ठाकुर ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए 10 जुलाई को प्रातः 10 से दोपहर 3 तक मतदान सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने श्री श्याम मित्र मंडल के सभी सदस्यों से मतदान में हिस्सा लेने की अपील की है।



