Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: आमजन के दु:ख-दर्द दूर करने कटिबद्ध प्रदेश सरकार : लखन
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

आमजन के दु:ख-दर्द दूर करने कटिबद्ध प्रदेश सरकार : लखन

Admin
Last updated: 19/05/2025 10:55 PM
Admin
Share
8 Min Read
SHARE

0 उद्योग मंत्री पहुंचे पं.रविशंकर शुक्ल नगर, समाधान शिविर का किया निरीक्षण, मांग-शिकायत व समस्याओं से जुडे़ आवेदनों के निराकरण की ली जानकारी

- Advertisement -

    0 महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, सभापति नूतन सिंह ठाकुर, निगम की मेयर इन काउंसिल के सदस्य व पार्षदगण सहित जनप्रतिनिधियों ने दी समाधान शिविर में उपस्थिति

    - Advertisement -

      कोरबा। उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज कहा कि आमजनता विशेषकर समाज के अंतिम छोर तक खडे़ व गरीब निर्धन व्यक्ति के दुख-दर्द को दूर करने एवं जनसमस्याओं के निराकरण के लिए प्रदेश सरकार पूर्ण रूप से कटिबद्ध है और समूचे प्रदेश में चलाया जा रहा सुशासन तिहार इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ में सुशासन स्थापित करने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार पूरी इच्छाशक्ति के साथ कार्य कर रही है, इसी कड़ी में राज्य के ग्रामीण व शहरी सभी क्षेत्रों में एक साथ सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है।
      यहॉं उल्लेखनीय है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशों के अनुरूप सम्पूर्ण छत्तीसढ़ राज्य व कोरबा जिले के साथ-साथ नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र में भी सुशासन तिहार-2025 का आयोजन किया जा रहा है, आयोजन के तीसरे चरण में समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं।

      इसी कड़ी में आज नगर पालिक निगम कोरबा के पं.रविशंकर नगर जोन कार्यालय में समाधान शिविर का आयोजन किया गया, शिविर में नगर पालिक निगम कोरबा के विभिन्न विभागों निर्माण, जल प्रदाय, विद्युत, प्रधानमंत्री आवास योजना, सम्पत्तिकर, संपदा, अतिक्रमण, स्थापना, स्वच्छता, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, सहित जिले के विभिन्न विभागों यथा राजस्व विभाग, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, वन विभाग, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, खाद्य विभाग, कृषि विभाग, मत्स्य विभाग, शिक्षा विभाग, आदिवासी विकास विभाग, कौशल विकास योजना सहित अन्य विभागों के स्टाल लगाए गए थे, जिनके माध्यम से आमनागरिकों द्वारा प्रस्तुत किए गए विभिन्न शिकायतों, समस्याओं व मांगों से संबंधित आवेदनों के निराकरण की जानकारी प्रदान की गई। उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने शिविर में पहुंचकर वहॉं पर स्थापित विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया तथा आमजन द्वारा प्रस्तुत मांग, शिकायत व समस्या संबंधी आवेदनों के विभागवार निराकरण की स्थिति की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियां को दिए। मंत्री श्री देवांगन ने अपने उद्बोधन में आगे कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय स्वयं इन शिविरों में पहुंच रहे हैं, साथ ही किसी भी गांव, बस्ती में जाकर पेड़ के नीचे बैठकर लोगों के दुख-दर्द व समस्याओं की जानकारी लेकर उसके त्वरित निराकरण के निर्देश दे रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय इस बात की लगातार समीक्षा कर रहे हैं कि सुशासन तिहार में प्रस्तुत की गई शिकायतों व समस्याओं का वास्तुविक रूप से गुणवत्तापूर्ण निराकरण हुआ है या नहीं। इस मौके पर उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने वार्ड क्र. 28 निवासी सोनी, वार्ड क्र. 30 निवासी वैशाली चौहान, इंदू देवी, शाहीन रजा, समा परबीन व वार्ड क्र. 30 आरती चौहान को राशन कार्ड प्रदान किए। समाधान शिविर में निगम के प्रभारी आयुक्त श्री विनय मिश्रा ने सुशासन तिहार-2025 के संबंध में विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा प्राप्त मांग, शिकायत व समस्याओं के निराकरण के संबंध में जानकारी प्रस्तुत की।

      सरकार की जनहितैषी सोच का परिणाम है सुशासन तिहार

      समाधान शिविर को संबोधित करते हुए महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर सुशासन तिहार-2025 का सफल आयोजन किया जा रहा है, सुशासन तिहार का यह आयोजन सरकार की जनहितैषी सोच का परिणाम है, इसके माध्यम से एक ओर जहॉं प्रदेश की जनता की समस्याओं व शिकायतों का त्वरित निराकरण हो रहा है, वहीं दूसरी ओर विकास को सही गति व दिशा प्राप्त हो रही है, आमजनता की मांग एवं उनकी इच्छा के अनुरूप विकास कार्य किए जाने की दिशा में कार्यवाही की जा रही है। उन्होने कहा कि उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरूण साव एवं उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में नगर पालिक निगम कोरबा के सभी 67 वार्डो का समान रूप से विकास किया जा रहा है, इसके परिणाम स्वरूप कोरबा के सर्वागीण विकास का मार्ग प्रशस्त हो रहा है।

      प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से ले रहा प्रशासन

      इस मौके पर निगम के सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि सुशासन तिहार में प्राप्त प्रत्येक मांग, शिकायत व समस्या को प्रशासन के अधिकारी पूरी गंभीरता से ले रहे हैं तथा उनका यथा संभव गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करा रहे हैं। उन्होने आगे कहा कि उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन लगातार सक्रिय रहकर लोगों की शिकायतों व समस्याओं की जानकारी लेकर उनका निराकरण कराने के साथ ही संतुष्टिपूर्ण निराकरण हुआ या नहीं, इस पर सतत नजर रख रहें हैं। कोरबा का सौभाग्य है कि श्री लखनलाल देवांगन जैसे सहज, सरल व्यक्तित्व के हाथ में कोरबा के विकास एवं यहॉं के नागरिकों के दुख-दर्द को दूर करने की जिम्मेदारी प्राप्त हुई, जिसका वे बखूबी निर्वहन कर रहे हैं।

      सुशासन तिहार में अधिकारी कर्मचारियों की भूमिका सराहनीय

      इस मौके पर वरिष्ठ पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन ने कहा कि मुझे खुशी है कि हमारे प्रशासन के अधिकारियों ने सुशासन तिहार के दौरान अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करते हुए समस्याओं के निराकरण हेतु पूरी इच्छाशक्ति के साथ कार्य किया है, जिसकी मैं सराहना करता हूॅं। उन्होने अधिकारी कर्मचारियों से आग्रह करते हुए कहा कि त्वरित निराकृत होने वाली समस्याओं का निराकरण के साथ ही ऐसी मांग व समस्याएं जो प्रक्रिया के तहत निराकृत होंगी, उनके संबंध में संबंधित आवेदकों को पूरी जानकारी प्रदान करें ताकि उन्हें इस बात की संतुष्टि हो सके कि हमारी मांग पूरी करने की दिशा में कार्य चल रहा है।
      इस अवसर पर आयुक्त विनय मिश्रा के साथ ही पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन, धनकुमारी गर्ग, गोपाल कुर्रे, मण्डल अध्यक्ष डॉ.राजेन्द्र राठौर, नरेन्द्र पाटनवार, शैलेन्द्र सिंह पप्पी, दिनेश वैष्णव, ज्योति वर्मा, मीना शर्मा, सुधा झा, आकाश श्रीवास्तव, अजय विश्वकर्मा, सरजू अजय, राजेन्द्र राजपूत, निगम के अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूवा, उपायुक्त बी.पी.त्रिवेदी एवं पवन वर्मा, जोन कमिश्नर प्रकाश चन्द्रा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, राजस्व अधिकारी अनिरूद्ध सिंह, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, विशाल सिंह कंवर, गोयल सिंह विमल, आकाश अग्रवाल, वैभव शर्मा, लक्ष्य चतुर्वेदी, रामकुमार राठौर, संजय सिंह, आर.डी.भारद्वाज आदि के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।

                Share This Article
                Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                Share
                Previous Article भीषण गर्मी में फीका रहा सुशासन तिहार, समय से पूर्व समाप्त,फरियादी बैरंग लौटे
                Next Article बिना स्कूल गए 65 लाख का वेतन जारी करने वालों पर भी हो कार्रवाई, FIR-रिकव्हरी भी करें
                KORBA BREAK:लाखों का बैटरी स्क्रैप रवाना होने से पहले पकड़ाया, पर्यावरण विभाग ने पुलिस को सौंपा
                14/06/2026
                बालको के “सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर”
                13/06/2026
                KORBA BREAK: ASI के घायल पुत्र ने दम तोड़ा, कुछ आरोपी हिरासत में,डीजल चोरों से जुड़ रहे तार,अधिकृत पुष्टि नहीं
                12/06/2026
                KORBA:राधा मिश्रा की श्रद्धांजलि शोक सभा आज ग्राम तौलीपाली में
                12/06/2026
                KORBA:जुआड़ियों की टारगेट में पुलिस…! हरि साहू का सज रहा फड़,दो लोगों को पकड़ा तो सच उगला,फिर टँकी पर चढ़कर पुलिस को ही धमकाया
                12/06/2026
                शोक: बाबूलाल पाल का निधन,आज अंत्येष्टि
                12/06/2026
                जवाली में भाजयुमो ने प्रधानमंत्री के लिए किया रूद्राभिषेक
                10/06/2026
                KORBA BREAK:ओंकार ठाकुर,माधुरी एडिशनल कलेक्टर बने-सरोज महिलांगे,सीमा पात्रे, तुलाराम ज्वाइंट कलेक्टर पदोन्नत
                10/06/2026
                Saty Sanwad

                SATYANARAYAN PAL

                Editor

                Mob : +91-9151305911
                Email : satysanwad2023@gmail.com
                Address : Korba Chhattisgarh 495677

                UDYAM-CG-10-0016159

                Important Page

                • About Us
                • Contact Us
                • Disclaimer
                • Privacy Policy
                • Terms and Conditions

                श्री गणेशाय: नमः

                छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                Welcome Back!

                Sign in to your account

                Username or Email Address
                Password

                Lost your password?