👉🏻 राष्ट्रीय अध्यक्ष की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष ने घोषित की प्रदेश कार्यसमिति
रायपुर/कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सहमति से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने की है।
इस कार्यसमिति में कोरबा जिले से केबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन व वरिष्ठ नेत्री मीना शर्मा को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। इसी तरह वरिष्ठतम नेता पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर सहित पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी, पूर्व महापौर जोगेश लाम्बा, पूर्व विधायक राम दयाल उइके को प्रदेश स्थाई आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

साथ ही कहा गया है कि सम्भाग प्रभारी / सह-प्रभारी, जिला प्रभारी / सह-प्रभारी, प्राधिकरण, निगम, मंडल, आयोग और बोर्ड के अध्यक्ष, नगर निगम के महापौर एवं जिला पंचायत अध्यक्ष पदेन सदस्य होंगे।





