Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जिले की सड़कों का कायाकल्प करने 143 करोड़ रू. की दी गई नवीन स्वीकृति – उद्योग मंत्री
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

जिले की सड़कों का कायाकल्प करने 143 करोड़ रू. की दी गई नवीन स्वीकृति – उद्योग मंत्री

Admin
Last updated: 18/05/2025 2:01 PM
Admin
Share
7 Min Read
SHARE

(मंत्री श्री देवांगन ने कोरबा के 07 वार्डो को दी साढे़ 68 लाख रूपये के नवीन विकास कार्यो की सौगात, किया भूमिपूजन)

- Advertisement -

      (उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ विकास कार्यो का भूमिपूजन)

      - Advertisement -

      कोरबा । – प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि कोरबा जिले की सड़कों के निर्माण एवं उनका कायाकल्य करने हेतु जिला खनिज न्यास मद से 143 करोड़ रूपये की नवीन स्वीकृति प्रदान की गई हैं, जिसमें कोरबा विधानसभा क्षेत्र में 35 करोड़ रूपये से बनने वाली सड़कें भी शामिल हैं। उन्होने कहा कि नगर पालिक निगम कोरबा व कोरबा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विगत 14-15 महीनों के दौरान लगभग 400 करोड़ रूपये के विकास स्वीकृत किए जा चुके हैं, जिनमें से अनेकों कार्य प्रगति पर हैं, वहीं अनेकों कार्य शीघ्र प्रारंभ होने जा रहे हैं। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि कोरबा का तेजी से विकास हो रहा है, मैंं भरोसा दिलाता हूंॅ कि कोरबा के विकास हेतु धनराशि की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।


      उक्त बातें उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्र. 11 संजयनगर में आयोजित विकास कार्यो के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान कही। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा कोरबा जोनांतर्गत वार्ड क्र. 01, 05, 07, 09, 11 एवं 13 में 68 लाख 30 हजार रूपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए जाने हैं, आज संजयनगर में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने इन विकास कार्यो का भूमिपूजन किया, वहीं भूमिपूजन कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के द्वारा की गई। इस अवसर पर दिए गए अपने उद्बोधन में मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने आगे कहा कि कोरबा जोन के 09 वार्डो में 86 लाख रूपये के कार्य शीघ्र ही प्रारंभ किए जाएंगे, वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कोरबा नगर निगम क्षेत्र में 23 करोड़ रूपये के विकास कार्यो की घोषणा की थी, जिनमें से लगभग 04 करोड़ रूपये के विकास कार्य कोरबा जोन के वार्डो के लिए थे। उन्होने कहा कि कोरबा का तेजी से विकास हो रहा है तथा आश्वस्त करता हूॅं कि कोरबा के विकास में किसी प्रकार का अवरोध उपस्थित नहीं होने दिया जाएगा।

      जनहितैषी योजनाओं से लोगों को पहुचांया जा रहा लाभ

      इस मौके पर श्री लखनलाल देवांगन ने अपने उद्बोधन में आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में 15 वर्ष तक मुख्यमंत्री रहे डॉ.रमन सिंह जी ने दर्जनों जनहितैषी योजनाओं का क्रियान्वयन किया था किन्तु पूर्ववर्ती सरकार ने इन योजनाओं को बंद कर दिया था, प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में पुनः हमारी सरकार बनी तथा इन जनहितैषी योजनाओं को पुनः चालू कर आज इन योजनाओं का लाभ लाखों लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होने आगे कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी थी कि प्रदेश की माताओं-बहनों को 1000 रूपये प्रतिमाह उनके खाते में डालें जाएंगे, आज महतारी वंदन योजना का सफल क्रियान्वयन हो रहा है तथा माताओं-बहनों को प्रतिमाह उनके खाते में 1000 रूपये भेजा जा रहा है। इसी प्रकार किसानों के हित में हमारी सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं तथा समाज के सभी वर्ग के लिए योजनाओं का सफल क्रियान्वयन कर उन तक लाभ पहुंचाया जा रहा है।

      विगत 15 माह में कोरबा के विकास को मिले नए आयाम

      इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में हमारी सरकार बनते ही कोरबा के विकास को नए आयाम मिले हैं, मुझे अत्यंत प्रसन्नता है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरूण साव एवं कोरबा के लोकप्रिय विधायक व उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन का लगातार मार्गदर्शन, सहयोग व आशीर्वाद कोरबा के विकास के लिए मिल रहा है। इसी के परिणाम स्वरूप कोरबा में अब तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं, आमजनता की मांगें पूरी हो रही हैं, उनकी समस्याएं दूर हो रही हैं।

      इन विकास कार्यो का हुआ भूमिपूजन

      आज जिन विकास कार्यो का भूमिपूजन किया गया, उनमें वार्ड क्र. 01 अंतर्गत शास.उ.मा.वि. कोरबा में 06 लाख 30 हजार रूपये की लागत से साईकिल स्टैण्ड निर्माण, वार्ड क्र 05 अंतर्गत इंदिरा नगर में 05 लाख रूपये की लागत से पण्डाल एवं मुक्तिधाम निर्माण, वार्ड क्र. 05 बुधिया पेट्रोल पम्प से गांधी चौक मंदिर तक 25 लाख रूपये की लागत से आर.सी.सी. नाली निर्माण, वार्ड क्र. 07 अंतर्गत नवनीत रजक घर के पास 07 लाख रूपये की लागत से चबुतरा निर्माण, वार्ड क्र. 09 अंतर्गत इमलीडुग्गू में 05 लाख रूपये की लागत से सार्वजनिक शौचालय का मरम्मत व नवीनीकरण कार्य, वार्ड क्र. 11 अंतर्गत संजय नगर उपस्वास्थ्य केन्द्र से सामुदायिक भवन के पीछे तक 10 लाख रूपये की लागत से नाली एवं सी.सी. रोड निर्माण तथा वार्ड क्र. 13 अंतर्गत 10 लाख रूपये की लागत से वृद्धजनों हेतु सियान सदन का निर्माण कार्य शामिल हैं।
      भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन, युगल कैवर्त, रूबी देवी सागर, सुषमा साहू, सुलोचना यादव, उपेन्द्र पटेल, राधा महंत, प्रभा टीकम राठौर, ईश्वर पटेल, धनश्री साहू, मुकुंद सिंह कंवर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, कोरबा मण्डल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, नरेन्द्र पाटनवार, राकेश नागरमल अग्रवाल, आकाश श्रीवास्तव, सुफल दास महंत, टीकम राठौर, के.डी.वैष्णव, नीमेश्वरी पटेल, धनबाई यादव, रामशंकर साहू, अनिल यादव, प्रकाश राठौर, निगम के जोन कमिश्नर विनोद कुमार शांडिल्य, सहायक अभियंता पीयूष राजपूत, उप अभियंता अश्वनी दास आदि के साथ काफी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

              Share This Article
              Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
              Share
              Previous Article सब्जी के साथ जहरीला साँप घर आ गया,देखें video
              Next Article SPORTS:दीपका के अर्जुन ने जीता स्वर्ण पदक,लौटने पर भव्य स्वागत
              KORBA में सियासत गर्म है,पूर्व मंत्री लगातार घेर रहे मंत्री व उनके लोगों को
              20/04/2026
              विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा
              20/04/2026
              KORBA:सरायपाली में ठेकेदार कर रहे शोषण, ड्राइवर-मजदूरों ने खोला मोर्चा, एसईसीएल को अंतिम चेतावनी
              20/04/2026
              KORBA में बड़ा जमीन घोटाला, रिकार्ड में 100 गुना बढ़ाया रकबा, पटवारी दीपक सस्पेन्ड
              20/04/2026
              KORBA: विधायक मरकाम के जन्मदिन पर हुए अनेक सेवा कार्य,नगर पंचायत में अभिनन्दन
              20/04/2026
              KORBA:चावल के लिए युकां ने खाद्य विभाग में धरना दिया
              20/04/2026
              तस्करों का “ट्रांजिट रूट” बनता कोरबा जिला
              20/04/2026
              KORBA BREAK:आंधी में ढही तिमंजिला दीवार, दब गया पड़ोसी का परिवार
              19/04/2026
              Saty Sanwad

              SATYANARAYAN PAL

              Editor

              Mob : +91-9151305911
              Email : satysanwad2023@gmail.com
              Address : Korba Chhattisgarh 495677

              UDYAM-CG-10-0016159

              Important Page

              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Privacy Policy
              • Terms and Conditions

              श्री गणेशाय: नमः

              छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

              © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

              Welcome Back!

              Sign in to your account

              Username or Email Address
              Password

              Lost your password?