Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Ola स्कूटर ब्लास्ट:पति-पत्नी सहित 3 झुलसे,मकान में लगी
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Ola स्कूटर ब्लास्ट:पति-पत्नी सहित 3 झुलसे,मकान में लगी

Admin
Last updated: 31/01/2024 5:51 PM
Admin
Share
4 Min Read
SHARE

रायपुर। रायपुर के टिकरापारा थाना इलाके के कृष्णा नगर में चार्जिंग के दौरान ओला स्कूटर की बैटरी में ब्लास्ट हो गया। बुधवार तड़के की इस घटना में घर पर 7 लोग मौजूद थे, जिनमें से 3 लोग झुलस गए। तेजी से आग ने दो मंजिला बिल्डिंग को चपेट में ले लिया। जिससे खिड़की, दरवाजे और कई सामान जलकर खाक हो गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है।

- Advertisement -

    मौके पर पहुंची 112 की टीम के आरक्षक और चालक ने फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मिलकर लोगों को घर से बाहर निकालने में मदद कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया। हालांकि घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।
    कृष्णा नगर में 38 साल के डॉ. फैजान का दो मंजिला मकान है। वे अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे के आसपास ओला स्कूटर को चार्जिंग में लगाकर परिवार के लोग सोने चले गए। घर के आंगन में 3 और दोपहिया गाड़ियां खड़ी थी। तभी अचानक सुबह साढ़े 5 बजे के आसपास ओला स्कूटर की बैटरी में ब्लास्ट हो गया। इससे आग पूरी गाड़ी में फैल गई।
    ओला स्कूटर के बगल में 3 दोपहिया वाहन भी खड़ी थी। आग तेजी से फैलने के बाद बाकी गाड़ियों में भी लग गई। आग फैलते हुए घर के निचले और ऊपरी मंजिल के कमरों के दरवाजों तक पहुंच गई। तभी कमरे के अंदर सो रहे लोगों की नींद खुली। तब तक आग चारों तरफ फैल चुकी थी।
    पीड़ित डॉ. फैजान ने बताया कि आग घर के मेन गेट में लगी थी। मैं और मेरी पत्नी दूसरे मंजिल में सो रहे थे। माता-पिता और बहन पहली मंजिल में थे। नीचे आग लगने की वजह से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। चारों तरफ धुआं भर जाने से हमारा दम घुटने लगा। आग की लपटें इतनी तेज थी कि कुछ नजर नहीं आ रहा था। सभी लोग छत और घर की बालकनी के सहारे सीढ़ियों से बाहर निकले।
    0 पति-पत्नी और मां झुलसे

    - Advertisement -

    इस घटना में फैजान खान, उनकी पत्नी यास्मीन खान और मां के हाथों और पैर में चोटें आई हैं। घर के अन्य मेंबर्स का धुएं में फंसे होने की वजह से उन्हें भी तकलीफें हुईं। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। सभी की हालत खतरे से बाहर है। मौके पर पहुंची 112 के कॉन्स्टेबल त्रिलोकी कोसले और चालक धनेश्वर साहू ने फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों के साथ मिलकर परिवार को अस्पताल में भर्ती किया है।
    0 गलियों में कार पार्किंग से हुई दिक्कतें
    बताया जा रहा है कि आगजनी की घटना के बाद फायर ब्रिगेड जब मौके पर पहुंची तो गली में लोगों की कार खड़ी थी। जिस वजह से गाड़ी घर के करीब तक नहीं पहुंच पाई। घर से करीब 200 फीट दूर फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने गाड़ी को खड़ा किया। फिर पाइप बिछाकर उन्होंने पानी डालकर आग पर काबू पाया गया।
    0 EV में आग लगने की घटनाओं में बढ़ोतरी
    पिछले कुछ दिनों से इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स में आग लगने की घटनाएं काफी ज्‍यादा सामने आ रही हैं। ऐसी घटनाओं से लोगों में (EVs) को खरीदने को लेकर एक तरह का डर और आशंका भी घर कर रही है। सवाल ये है कि इलेक्ट्रिक वाहनों में आग आखिर क्‍यों लग रही है क्‍या ईवी सुरक्षा के लिहाज से ठीक नहीं हैं।

            Share This Article
            Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
            Share
            Previous Article हमारे जवान नक्सली चुनौती का बहादुरी के साथ कर रहे हैं मुकाबला : मुख्यमंत्री
            Next Article BREAK:महतारी वंदन योजना प्रारम्भ,तेंदूपत्ता पर मुहर
            KORBA:मॉल रोड बनाने में सहयोग करें पावर हाउस रोड के व्यापारी
            03/05/2026
            KORBA:घर में जबरन घुसी बहनें, प्रार्थिया के भाई से शादी कर लेने दावा
            03/05/2026
            KORBA:हेड मास्टर कौशिक सेवानिवृत्त, विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
            03/05/2026
            हाल-ए-कोरबा: व्यवस्था पर हावी होती हठधर्मिता…!
            02/05/2026
            KORBA:सुनार सहित 6 गिरफ्तार,सोने का बिस्किट,जेवरात व नगदी बरामद
            02/05/2026
            KORBA में 4 मई को “व्यापारियों का महाकुंभ” BNI Crystals चैप्टर का भव्य शुभारंभ
            02/05/2026
            KORBA:एक्टिवा से निकला नाग,सड़क पार कर बाइक में घुसा
            02/05/2026
            शोक: देवप्रकाश शर्मा (लाला) का निधन
            02/05/2026
            Saty Sanwad

            SATYANARAYAN PAL

            Editor

            Mob : +91-9151305911
            Email : satysanwad2023@gmail.com
            Address : Korba Chhattisgarh 495677

            UDYAM-CG-10-0016159

            Important Page

            • About Us
            • Contact Us
            • Disclaimer
            • Privacy Policy
            • Terms and Conditions

            श्री गणेशाय: नमः

            छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

            © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

            Welcome Back!

            Sign in to your account

            Username or Email Address
            Password

            Lost your password?