कोरबा। पूर्व मंत्री व लोकप्रिय जयसिंह अग्रवाल के जन्म दिवस 1 मार्च के अवसर पर स्वर्ण सिटी स्थित उनके निवास पर भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन जनसैलाब और आत्मीयता का अद्भुत संगम बन गया, जहाँ हजारों की संख्या में आमजन, गणमान्य नागरिक एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित हुए। जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनायें व्यक्त करने वाले शुभचिंतकों का तांता दिन भर लगा रहा।
जयसिंह अग्रवाल ने अपने जन्मदिन पर सबसे पहले मां सर्वमंगला मंदिर में धर्मपत्नी श्रीमती रेणु अग्रवाल के साथ पहुंचकर मत्था टेका तथा आशीर्वाद लिया। इसके बाद प्रशांति वृद्ध आश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को वस्त्र और फल वितरण कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात एसईसीएल कोरबा सुभाष ब्लॉक स्थित मां काली मंदिर कालीबाड़ी में पूजा अर्चना पश्चात स्वर्ण सिटी स्थित अपने आवास में लोगों से मुलाकात की। बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें बधाईयां दी।

इस अवसर पर राजनैतिक, सामाजिक, धार्मिक, संगठनों के साथ – साथ व्यापारियों ने अपने लोकप्रिय “जयसिंह भैया” को दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं समृद्धि की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
जयसिंह अग्रवाल ने जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए पहुंचे सभी लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और सभी आगंतुकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अपार स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने क्षेत्र की उन्नति, सामाजिक सद्भाव एवं जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया। श्री अग्रवाल ने सभी शुभचिंतकों का उनके स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।








