कोरबा। नगर निगम कोरबा के प्लेसमेंट कर्मचारियों के संगठन गठन कार्यक्रम का आयोजन रविवार को सियान सदन ओपन ऑडिटोरियम, घंटाघर, कोरबा में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में नगर निगम के विभिन्न विभागों से बड़ी संख्या में प्लेसमेंट कर्मचारी उपस्थित रहे।
लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत सभी पदों का चयन उपस्थित सदस्यों द्वारा हाथ उठाकर मतदान एवं मतगणना के माध्यम से किया गया। चुनाव परिणाम के अनुसार लक्ष्मण यादव (कम्प्यूटर ऑपरेटर) को सर्वसम्मति एवं बहुमत से अध्यक्ष, भूपेंद्र सिंह गवेल (वाहन चालक) को उपाध्यक्ष, जितेन्द्र यादव (कम्प्यूटर ऑपरेटर) को कोषाध्यक्ष तथा मुकेश राठौर (जलप्रदाय शाखा) को सचिव चुना गया। इसके साथ ही अन्य पदों पर भी कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह, संरक्षक गौतम सिंह, उपाध्यक्ष जीवन लाल सहित लक्ष्मण यादव, पवन चौहान, रहिस चौहान, अशोक जायसवाल, कमल किशोर राठौर, फिरत राम पटेल, भूपेंद्र गवेल, कमल भारती, सूरज सिंह, लहाराम, रूपेश निषाद, गिरेन्द्र सिंह, प्रकाश प्रजापति, अजय धीवर, लक्ष्मी नारायण, जितेन्द्र यादव, महेन्द्र यादव, लक्ष्मण राव, दिनेश यादव, प्रतीक सिंह, राजेन्द्र यादव, बबलू साहू, भागवत साहू, इमरान खान, विनय यादव, सुरेन्द्र कश्यप, के. साहू, राहुल पटेल, योगेन्द्र देवांगन, तेरस राम विश्वकर्मा, उमाशंकर साहू, सुरेन्द्र सोनी, दिलरंग, दीपक जैन, भगवान साहू, श्याम कुमार साहू, हीरा सिंह, संतनारायण पटेल, विनय भारती, दुर्गेश मानिकपुरी, चेतन दास, सूरज गुप्ता, लखन साहू, विनोद राठौर, जयप्रकाश बरेठ, प्रकाश कुमार, महेन्द्र बरेठ, जितेन्द्र कुमार साहू, उपदेश कुमार, योगेश मेहरा, कमल किशोर बरेठ, दीपक कुमार राठौर, दुर्गा प्रसाद भागवत, बजरंग राम तथा विशाल कुमार जायसवाल सहित साकेत भवन एवं सभी जोन कार्यालयों के कम्प्यूटर ऑपरेटर, वाहन शाखा, जलप्रदाय शाखा तथा नगर निगम के विभिन्न विभागों के अनेक प्लेसमेंट कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने, कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान, नए श्रम दर सहित विभिन्न लंबित मांगों को शासन-प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाने तथा कर्मचारियों के अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक में सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि प्लेसमेंट कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में आगामी 27 जुलाई 2026 को बिलासपुर में आयोजित होने वाले आंदोलन एवं हड़ताल में नगर निगम कोरबा के प्लेसमेंट कर्मचारी भी बड़ी संख्या में भाग लेंगे। इसके लिए सभी कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
अंत में उपस्थित कर्मचारियों ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ देते हुए संगठन के प्रति पूर्ण सहयोग एवं एकजुटता का विश्वास व्यक्त किया।


















