कोरबा। जिला न्यायालय कोरबा में लोक अभियोजक राजेंद्र साहू के द्वारा नवरात्रि पर्व पर 56 वीं बार रक्तदान राजेंद्र साहू के द्वारा नवरात्रि प्रथम दिवस माता हरसिद्धि देवी की नगरी उज्जैन के शासकीय चिकित्सालय में किया गया।
राजेन्द्र साहू लोक अभियोजक कोरबा को रक्तवीर सम्मान दिया गया। राष्ट्रीय स्तर पर समाज सेवा के लिए समाज रत्न सम्मान दिया जा चुका है। साहित्य लेखन के क्षेत्र में निराला स्मृति सम्मान भी प्राप्त हो चुका है। अधिवक्ता संघ कोरबा द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। राजेंद्र साहू सदैव ही जनसेवा, मानव सेवा के कार्यों में लगे रहते हैं व लोकप्रिय जन सेवक हैं।
KORBA:56 वीं बार रक्तदान किया राजेन्द्र साहू ने
