कोरबा। जिले में पांचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम शिक्षा विभाग ने अब तक घोषित नहीं किया है। विभाग के इस रवैए ने छात्रों और अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है।विभागीय सूत्रों के मुताबिक बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य काफी पहले पूरा हो चुका है, पांचवी का डाटा भी तैयार हो चुका है जबकि आठवीं का अब तक अटका है। सब कुछ हो जाने के बावजूद परिणाम घोषित नहीं होने से जिला शिक्षा अधिकारी की मंशा पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि बच्चों का भविष्य इसी रिजल्ट पर निर्भर करता है, ऐसे में देरी से उनकी आगे की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है।
शिक्षा विभाग की ओर से अब तक कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है, जिससे स्थिति और भी अस्पष्ट बनी हुई है।
अब बड़ा सवाल यह है कि जब मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है तो आखिर रिजल्ट जारी करने में देरी क्यों हो रही है? इस विषय पर भी प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी टीपी उपाध्याय से संवादहीनता बनी रही। जिले के हजारों छात्र-छात्राएं अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं और प्रशासन की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं।
KORBA जिले में अटके 5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम,प्रभारी DEO संवादहीन





