कोरबा। यूरोकिड्स कोरबा निहारिका द्वारा बच्चों एवं अभिभावकों के लिए भव्य एवं आकर्षक कार्यक्रम “समर कार्निवल 2026 – टाइनी टॉट्स फिएस्टा” का आयोजन दिनांक 22 फरवरी 2026, रविवार को सायं 4 बजे से एम.पी. नगर गार्डन, कोरबा में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में समस्त परिवारों के लिए एंट्री फ्री रखी गई है, ताकि अधिक से अधिक परिवार इस आनंदमय उत्सव का हिस्सा बन सकें।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 1 से 3 वर्ष तक के बच्चों के लिए बेबी शो रहेगा, जिसका रजिस्ट्रेशन शुल्क ₹300 निर्धारित किया गया है। इस आयोजन के माध्यम से नन्हे-मुन्ने बच्चों को मंच पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

इस अवसर पर अभिभावकों के लिए विशेष पेरेंटिंग वर्कशॉप का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें आधुनिक पालन-पोषण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ एवं उपयोगी मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम में मैजिक शो, पपेट शो, कार्टून कैरेक्टर मीट, म्यूजिक एवं डांस, फन गेम्स, फूड स्टॉल्स तथा बच्चों के लिए फन सरप्राइजेस एवं गिफ्ट्स की विशेष व्यवस्था रहेगी।
यह कार्निवल बच्चों के मनोरंजन के साथ-साथ सीखने और परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण समय व्यतीत करने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगा। अधिक जानकारी एवं रजिस्ट्रेशन हेतु इच्छुक अभिभावक दूरभाष क्रमांक 9165180000 एवं 9981455663 पर संपर्क कर सकते हैं।
संस्था प्रबंधन ने नगर के समस्त नागरिकों एवं अभिभावकों से अपने बच्चों के साथ इस रंगारंग आयोजन में अवश्य उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है।






