Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: UPDATE:चार दिन पहले से बांध में थी दरार,आज बनवाने जुटे थे अधिकारी व ठेकेदार
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

UPDATE:चार दिन पहले से बांध में थी दरार,आज बनवाने जुटे थे अधिकारी व ठेकेदार

Admin
Last updated: 19/04/2026 10:26 PM
Admin
Share
5 Min Read
SHARE

👉🏻 राखड़ में दबकर छिन गया मॉं-बाप का सहारा अमृत, शोक मिश्रित रोष व्याप्त

- Advertisement -

    कोरबा। उद्योग मंत्री के गृह जिला में हसदेव ताप विद्युत संयंत्र (सीएसईबी पश्चिम) के ग्राम झाबू नवापारा, थाना कटघोरा के अंतर्गत स्थित राखड़ बांध का एक किनारा फूट जाने से हुई घटना में जेसीबी ऑपरेट कर रहे चालक की राखड़ में दबकर मौत हो गई। वह एकाएक आए राख के सैलाब में जेसीबी सहित बह गया। जेसीबी के पलट जाने से उसमें फंसा चालक राख में समा गया और मौके पर ही उसका करुणान्त हो गया। काफी मुश्किलों से उसका देह बाहर निकाला जा सका। उसे कटघोरा के अस्पताल ले जाया गया जहां मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम संडेल कश्यप पारा निवासी अमित कुमार पिता हुलेश्वर कश्यप 22 वर्ष के रूप में हुई है। मृतक दो भाईयों में सबसे बड़ा था और पूरे परिवार की उस पर जिम्मेदारी थी। अमृत कुमार कश्यप की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक व्याप्त हो गया वहीं परिजन व परिचित दौड़े भागे कटघोरा पहुंचे। यहां अस्पताल में अमित कुमार की मृत देह मर्च्युरी में रखी गई है, कल पोस्टमार्टम होगा।
    👉🏻 किराए पर लाई गई थी जेसीबी…?
    रविवार दोपहर लगभग 12 बजे हुए इस घटनाक्रम को लेकर जो जानकारी सामने आ रही है, उसके मुताबिक पहले भी झाबू का यह राखड़ बांध क्षतिग्रस्त हो चुका है। अभी 4 दिन पहले ही इस डैम का एक किनारा क्षतिग्रस्त हुआ था जिसके मरम्मत के लिए आज विभागीय अधिकारी चीफ इंजीनियर (फ्लाई ऐश) देवेन्द्र नाथ, कार्यपालन अभियंता चंचल ध्रुव और सहायक अभियंता चंद्रहास साहू मौके पर ही मौजूद थे। साथ ठेका फ़र्म मेसर्स शंकर इंजीनियरिंग का प्रोपराइटर भी मौके पर उपस्थित था। सूत्र द्वारा बताया गया कि मरम्मत कार्य के लिए जेसीबी किराए पर मंगाया गया था लेकिन किससे किराए पर लिया गया था, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। जिस वक्त यह घटना घटित हुई, जेसीबी का चालक राखड़ बांध की मरम्मत में सहयोग कर रहा था कि एकाएक क्षतिग्रस्त किनारा तेज आवाज के साथ फूट पड़ा। करीब 30 फीट के दायरे से राख का सैलाब ऐसा बहा कि कुछ सोचने-समझने, भागने का मौका ही नहीं मिला। जेसीबी को बहाते राख का सैलाब उमड़ पड़ा और जेसीबी के पलटते ही चालक दबकर राख में समा गया। इधर, मृतक के परिजनों को तात्कालिक व उचित सहायता राशि के साथ-साथ परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की जा रही है। इस घटना को लेकर राखड़ बांध प्रभावित ग्रामवासियों के साथ-साथ मृतक के परिजनों और परिचितों में रोष मिश्रित शोक व्याप्त है।
    👉🏻 घटनाओं से सबक नहीं लेते,निगरानी भी कमजोर

    - Advertisement -

      एचटीटीपी के अधिकारियों और देखरेख व मरम्मत का ठेका लेने वाली फर्म के खिलाफ आक्रोश है। इन पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि उनके द्वारा लापरवाही निरंतर बरती जा रही है। झाबू गांव का ऐश डेम पुराना हो चुका है और इसकी ऊंचाई पर ऊंचाई बढ़ाई जा रही है जिसके कारण यह राख का दबाव अब सह पाने में संभवत: सक्षम नहीं हो रहा है। तटबंध भी कमजोर साबित हो रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि विगत दो महीने में करीब चार बार किनारे कमजोर होने और लीकेज की घटना सामने आ चुकी है। हालांकि इन लीकेज ने कोई भयावह रूप नहीं लिया।बहरहाल, यह हादसा उन सभी पावर प्लांट के लिए एक सबक के तौर पर है जिनके फ्लाई ऐश से डेम भरते चले जा रहे हैं। मिट्टी डालकर उनकी ऊंचाई बढ़ा-बढ़ा कर राखड़ को निस्तार करने का कार्य जबरिया तौर पर किया जा रहा है। अधिकारियों की हठधर्मिता और लापरवाही की वजह से पहले भी ऐश डैम फूटने और राख बहने की घटनाएं हो चुकी है। कुछ मामलों में जनहानि भी हुई है लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर कार्य किया ही जा रहा है। इस तरह के मामलों की पुनरावृत्ति ना हो, इसके मद्देनजर स्थानीय प्रशासन से लेकर शासन और संबंधित विभाग के शीर्ष अधिकारियों को गंभीरता से कार्य एवं भराव क्षमता का निरीक्षण/ निगरानी का समय-समय पर अवलोकन करने की आवश्यकता है। इस घटना के बाद अब यह सवाल जायज है कि क्या घटना के लिए लापरवाह अधिकारियों और जिम्मेदारों पर कोई आपराधिक प्रकरण दर्ज होगा या फिर मुआवजा और नौकरी की लीपापोती में सब कुछ राखड़ की तरह बह जाएगा..?

                Share This Article
                Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                Share
                Previous Article श्रद्धा महिला मंडल द्वारा “प्याऊ” का शुभारंभ
                Next Article KORBA BREAK:आंधी में ढही तिमंजिला दीवार, दब गया पड़ोसी का परिवार
                युकां प्रदेश महासचिव का चुनाव लड़ेंगे विशाल सिंह राजपूत
                16/06/2026
                KORBA BREAK:हिन्द एनर्जी पर हत्या का संगीन आरोप,वृद्ध को अपनी हत्या का अंदेशा,राष्ट्रपति से गुहार
                16/06/2026
                KORBA:वन विभाग ने FIR दर्ज कराई ग्रामीणों पर
                16/06/2026
                भारतमाला पर एसपी पाण्डेय सख्त,एक ही दिन में 96 वाहन चालकों पर कार्रवाई,लाइसेंस निलंबित होगा
                16/06/2026
                रिश्वत लेते जनपद CEO सहित 3 गिरफ्तार
                16/06/2026
                KORBA:सड़क हादसे में विधायक राठिया के नाती सहित 2 की मौत,3 गंभीर
                15/06/2026
                KORBA UPDATE: रज्जाक अली गिरफ्तार,3 अन्य हमलावर साथी भी पकड़े गए
                15/06/2026
                KORBA:पूज्य सिंधी पंचायत की जम्बो कार्यकारिणी घोषित
                15/06/2026
                Saty Sanwad

                SATYANARAYAN PAL

                Editor

                Mob : +91-9151305911
                Email : satysanwad2023@gmail.com
                Address : Korba Chhattisgarh 495677

                UDYAM-CG-10-0016159

                Important Page

                • About Us
                • Contact Us
                • Disclaimer
                • Privacy Policy
                • Terms and Conditions

                श्री गणेशाय: नमः

                छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                Welcome Back!

                Sign in to your account

                Username or Email Address
                Password

                Lost your password?