Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: VIDEO:जल सैलाब में फंसे वृद्धों व नवजात को आरक्षक ने बचाया
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

VIDEO:जल सैलाब में फंसे वृद्धों व नवजात को आरक्षक ने बचाया

Admin
Last updated: 25/07/2024 8:46 AM
Admin
Share
6 Min Read
SHARE

0 कोरबा जिले के कई इलाकों में पानी का कहर

- Advertisement -

    0 कटघोरा के धौराभाठा नदी पर बने पुल के ऊपर से पानी बह रहा, मार्ग बंद
    कोरबा। कोरबा जिले के अंतिम छोर में स्थित बगदेवा पथरापाली में भी वर्षा का कहर देखने को मिला। यहां बाढ़ जैसे हालात बन गए और कई मकानों में पानी भर गया। इसकी जानकारी रतनपुर थाना में दी गई। सूचना पर डायल 112 और थाना प्रभारी रतनपुर अपनी टीम के साथ मौक़े पर पहुँचे। यहां देखा गया कि कोशिल्या बाई के मकान में करीब चार फिट पानी भर गया, पानी धीरे धीरे निकल जायेगा सोच कर घर अन्य सदस्यों के साथ छत में चले गए थे।

    - Advertisement -

      यहां बाढ़ में फँसे कौशल्या पोर्ते के परिवार की 2 वृद्ध महिला एवम् 3 वर्षीय नवजात शिशु समेत परिवार को आरक्षक बसंत दास मानिकपुरी ने तत्काल पानी को पार कर सुरक्षित घर से बाहर निकाला। इनके कुछ जरूरी सामानों को भी बाहर निकाला गया।

      इस दौरान बिजली आपूर्ति हाेने से करंट का भी खतरा था। इसके बावजूद पुलिसकर्मी ने जान जोखिम में डाल कर लोगाें की जान बचाई।

      बताया जा रहा क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से बगदेवा में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं जिसके कारण ग्राम कोरबी सहित कई गांव से संपर्क टूट गया है। बताना होगा कि खोन्द्रा जंगल का वर्षा जल के कारण बगदेवा पुल में जलस्तर धीरे-धीरे खतरे के निशान को छूने लगा है। ग्रामीणों ने बताया कि वर्षा क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है। बगदेवा से कोरबी जाने के लिए एक मात्र सड़क है जिसके पुल पर करीब आठ फीट ऊपर पानी बह रहा है। बगदेवा के स्वामी दास महंत ने बताया की घर और तीन दुकान पानी में डूब चूका है, लाखो का नुकसान हो गया।
      0 पाली में जल सैलाब ने किया हलाकान

      झमाझम हुई वर्षा ने पाली विकासखंड के विभिन्न में जमकर नुकसान पहुंचाया है। मुनगाडीह के पुराना पुल से 10 फीट ऊपर पानी बहने से हाहाकार मच गया। ग्राम पोटापानी के आश्रित मोहल्ला बरहामुड़ा स्थित तालाब का तटबंध टूटने से आसपास खेतों में पानी भर गया। वहीं पाली मुख्य मार्ग स्थित पुराना बस स्टैंड के पास की पांच से अधिक दुकानों में पानी घुस गया। इससे दुकानों में रखा सामान खराब हो गया।

      दुकानदारों ने सरकार से नुकसान का आंकलन कराकर राहत राशि देने की मांग की। दुकानदारों ने बताया कि दुकानों से सामान निकालने का मौका ही नहीं मिला। इतना तेज बहाव था कि दुकानों से भाग कर सुरक्षित जगह जाना मुनासिब समझा।

      पाली में तेज बारिश के कारण ग्राम धौंराभांठा, बगदेवा का पुल-पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा है। चैतमा के कई इलाके जलमग्न हुए हैं तो मोहल्ले और गलियों में पानी भरने से घरों के भीतर तक पानी घुसा है।

      0 गेवरा खदान में आया सैलाब  

      मूसलाधार बारिश के कारण गेवरा खदान में जल सैलाब देखने को मिला। खदान से लगे ग्राम भठोरा की ओर से बारिश का पानी सैलाब बनकर मुहाने को तोड़ता हुआ खदान में जा घुसा। अचानक आए इस पानी के बहाव में कई वाहन बहने लगे और बड़े-बड़े चट्टानों के बीच अटक कर फंस गए। पानी की चपेट में आए वाहनों के चालकों ने आनन-फानन में कूद कर अपनी जान बचाई।
      0 कुसमुंडा खदान में पानी से कामकाज प्रभावित  
      कुसमुंडा कोयला खदान के कई जगह पानी जमा होने के कारण उत्पादन में दिक्कत हुई। बुधवार को उत्पादन लगभग पूरी तरह से बंद-सा रहा। लगातार बारिश से मिट्टी कटिंग के  कार्य में परेशानी हो रही है। खदानों के फेस में पानी भर गया है जिसके कारण भारी मशीनों, वाहनों का परिचालन मुश्किल हो रहा है। ऐसे हालात में कार्य करने से दुर्घटना का भय बना रहता है। अगले कुछ दिनों में और बारिश की संभावना है, जिससे उत्पादन पर ज्यादा असर पडऩे की प्रबल संभावना है।
      0 आवासीय कॉलोनी के घरों में घुसा पानी, सडक़ें डूबी  

      एसईसीएल की दीपका परियोजना के प्रगति नगर आवासीय कॉलोनी के घरों में पानी भर गया और कालोनी की सडक़ंे 2 से 3 फीट डूब गईं। प्रगति नगर के अलावा ऊर्जा नगर मार्ग, सब्जी मंडी रोड सहित प्रमुख कॉलोनियों में बारिश का पानी भर गया। पानी कई घरों में घुस गया जिससे सामान तैरते नजर आए। घरों में पानी भरने से कॉलोनी वासियों में व्यवस्था को लेकर नाराजगी देखी गई। उनका कहना है कि पिछले वर्ष भी पानी भरा था, बावजूद एसईसीएल प्रबंधन ने पानी निकासी का कोई ठोस उपाय इस बारिश से पहले नहीं किया। आवासीय परिसर के पास तालाब है जिसका जलस्तर बरसात में बढ़ जाता है और पानी सडक़ से होते हुए घरों में घुसा। इसी प्रकार जिले के अनेक स्लम बस्तियों और निचले इलाकों में भी घरों-दुकानों में पानी भरने की समस्या से लोग जूझते रहे।
      0 शक्तिनगर- विजयनगर की सडक़ कटी

      कोयलांचल गेवरा क्षेत्र अंतर्गत शक्तिनगर से विजय नगर जाने वाले मार्ग पर विजय नगर के पास की एक तरफ की सडक़ पानी के बहाव के कारण कट गई। सडक़ का निचला हिस्सा कट जाने के कारण दोनों तरफ से वाहनों का आवागमन थम गया और लोग परेशान होते रहे।

              Share This Article
              Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
              Share
              Previous Article KORBA में बंधक बनाकर लूटपाट,FIR दर्ज
              Next Article KORBA:अंकिता की मौत के लिए अभिषेक दोषी,3 वर्ष सश्रम कैद, 5.50 लाख का अर्थदण्ड,पढ़ें पूरा फैसला
              KORBA:सरकारी जमीन पर सुशासन की बलि, जनदर्शन की शिकायत फाइल में दफन…?
              15/05/2026
              UPDATE: जांच में भी सचिव शराब पीकर पहुंचा,ग्रामीणों का बयान दर्ज
              15/05/2026
              KORBA:वॉच टावर 5- जांच तो दूर, कानों में जूं तक नहीं रेंग रही
              15/05/2026
              KORBA:पुलिस ने न्यायालय को गुमराह किया! मामला पाम मॉल की जमीन का…
              15/05/2026
              KORBA:शॉर्टकट में पलटती कार को बॉस-बल्ली से रोका
              15/05/2026
              BALCO marks one year of ‘Quality Sankalp’, driving zero-defect manufacturing across operations
              14/05/2026
              बालको के ‘क्वालिटी संकल्प’ के एक साल पूरे, गुणवत्ता उत्पादन हुआ उत्कृष्ट
              14/05/2026
              KORBA:बरपाली में लो-वोल्टेज से जूझ रहे,फोन उठा नहीं रहे,सुविधा बनी समस्या
              14/05/2026
              Saty Sanwad

              SATYANARAYAN PAL

              Editor

              Mob : +91-9151305911
              Email : satysanwad2023@gmail.com
              Address : Korba Chhattisgarh 495677

              UDYAM-CG-10-0016159

              Important Page

              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Privacy Policy
              • Terms and Conditions

              श्री गणेशाय: नमः

              छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

              © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

              Welcome Back!

              Sign in to your account

              Username or Email Address
              Password

              Lost your password?