Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA में मौसम का कहर,डाल बनी काल,3 किशोरों की मौत
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

KORBA में मौसम का कहर,डाल बनी काल,3 किशोरों की मौत

Admin
Last updated: 30/05/2026 11:13 PM
Admin
Share
4 Min Read
SHARE

👉🏻 आँधी-तूफान,राख वर्षा,बारिश, ओलावृष्टि ने अस्त-व्यस्त किया जनजीवन
👉🏻 जगह-जगह पेड़ व खम्भे गिरे,अंधेरे में गुजर रही रात

- Advertisement -

    कोरबा। मौसम सम्बन्धी चेतावनी के बीच शनिवार को रुख बदला और एकाएक चले तेज आंधी तूफान के साथ मूसलाधार बारिश और कई स्थानों पर ओलावृष्टि ने शहर से लेकर गांव तक सामान्य जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। शाम से लेकर रात तक जगह-जगह अंधेरा छाया हुआ है। आंधी-तूफान की वजह से कई जगह पेड़ों की डालियां विद्युत तारों पर गिर पड़ी तो कुछ स्थानों में बिजली के खंभे ही उखड़ गए। इन सब की वजह से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है जिसका सुधार कार्य सीमित मानव संसाधनों के बीच विद्युत अमले के द्वारा किया जा रहा है।

    - Advertisement -

      शनिवार को दोपहर के बाद मौसम एकाएक बदला और अप्रत्याशित गति से चली आंधी में उड़े फ्लाई ऐश के गुबार ने एक बार फिर राख प्रभावित इलाकों समेत पूरे कोरबा शहर को अपने गुबार में समेट लिया।इसी तरह पश्चिमांचल में कोल डस्ट की कालिमा ने क्षेत्र को आच्छादित कर दिया।

      आधे घंटे से अधिक समय तक चले आंधी-तूफान के बाद तेज बारिश ने राख वर्षा से राहत दिलाई। तेज हवाओं के बीच चौतरफ़ा मूसलाधार बारिश ने अव्यवस्थाओं की एक बार फिर पोल खोली। नमूना बनी कई सड़कों और निचले इलाकों में जल भराव की नौबत आई तो सड़क से गुजरने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। छोटी नालियां उफान पर रहीं। नगर निगम के चंद इंजीनियरों की निगरानी में बने अजब -गजब नाली और नाला का पानी सड़क पर बहता नजर आया। ग्रामीण इलाकों में ओलावृष्टि हुई। पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के ग्रामीण अंचलों में ओलावृष्टि ने लोगों को कौतूहल में डाला तो वहीं इसकी वजह से फसलों को नुकसान पहुंचने की संभावना बनी है।
      👉🏻तीन मौतों ने झकझोरा परिजनों व ग्रामवासियों को,सांसद, पूर्व् विधायक ने ढांढस बंधाया

      जिले के पाली थाना क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना में तीन किशोरों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना ग्राम पहाड़गांव के बाईसेमर मोहल्ले की है। शाम को चले तेज आंधी, तूफान और बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे तीनों किशोर रुके हुए थे। इसी दौरान तेज हवा के कारण पेड़ की भारी भरकम डाल टूटकर उनके ऊपर गिर पड़ी, जिसमें दबकर वे गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर लोग वहां पहुंचे व घायलों को तत्काल पाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। रास्ते में एक किशोर ने दम तोड़ दिया वहीं दो अन्य किशोरों की अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों में कमलेश पिता समर साय 18 वर्ष, दिनेश तिर्की पिता ओमप्रकाश तिर्की 17 वर्ष व शिवराम टेकाम पिता समर सिंह गोंड़ 14 वर्ष, सभी निवासी बाईसेमर चोरकाडांड ग्राम पंचायत पहाड़गांव शामिल हैं। इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में शोक व्याप्त है व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।सूचना मिलते ही पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके पर तहसीलदार श्री मांडवी भी पहुंचे और प्रशासन की ओर से यथा संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। कोरबा सांसद डॉ. ज्योत्सना महंत ने हादसे जानकारी की जानकारी लेते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया और शोक व्यक्त किया है। पूर्व विधायक मोहित राम केरकेट्टा ने भी अपने प्रतिनिधि के माध्यम से घटना जानकारी ली और अधिकारियों को शोकाकुल परिवार की हर सम्भव मदद करने तथा नियमानुसार प्रशासनिक आर्थिक सहयोग हेतु अनुरोध किया है।

              Share This Article
              Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
              Share
              Previous Article KORBA:रिश्वतखोर प्रदीप मिश्रा सस्पेन्ड,कदाचार के आदी हैं,नहीं सुधर रही आदत
              Next Article KORBA:भाँचा बहू vs भतीजा,उपसरपंच बनने चुनावी टक्कर
              KORBA:भाँचा बहू vs भतीजा,उपसरपंच बनने चुनावी टक्कर
              30/05/2026
              KORBA:रिश्वतखोर प्रदीप मिश्रा सस्पेन्ड,कदाचार के आदी हैं,नहीं सुधर रही आदत
              30/05/2026
              KORBA:पाली CHC में ईलाज में विलम्ब पर भड़के परिजन,महिला स्टाफ व परिजन में बहस,FIR दर्ज
              30/05/2026
              अखबार वितरक संघ ने वाटर पार्क में उठाया पारिवारिक पिकनिक का आनंद
              30/05/2026
              KORBA:दीपका उपचुनाव हाईकोर्ट पहुंचा,पावर का हुआ गलत इस्तेमाल..?
              30/05/2026
              KORBA:दीपका में आज का आंदोलन स्थगित
              30/05/2026
              अपोलो में पिता की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग, पुत्र ने कलेक्टर-एसपी संभाग आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
              29/05/2026
              हेम्स कॉरपोरेशन शॉर्ट अटेंडेंस के नाम पर करोड़ों का संगठित मजदूर घोटाला कर रहा
              29/05/2026
              Saty Sanwad

              SATYANARAYAN PAL

              Editor

              Mob : +91-9151305911
              Email : satysanwad2023@gmail.com
              Address : Korba Chhattisgarh 495677

              UDYAM-CG-10-0016159

              Important Page

              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Privacy Policy
              • Terms and Conditions

              श्री गणेशाय: नमः

              छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

              © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

              Welcome Back!

              Sign in to your account

              Username or Email Address
              Password

              Lost your password?