Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: साधारण परिवार की असाधारण सफलता, नैसी ठाकुर बनी प्रेरणा
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

साधारण परिवार की असाधारण सफलता, नैसी ठाकुर बनी प्रेरणा

Admin
Last updated: 30/04/2026 4:59 PM
Admin
Share
2 Min Read
SHARE

बिलासपुर। 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता की कहानी बिलासपुर से सामने आई है, जहां पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय चकरभाठा की छात्रा नैसी ठाकुर ने 97.50 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में अपना परचम लहराया है। इस उपलब्धि से न सिर्फ स्कूल, बल्कि परिवार और जिले में भी खुशी का माहौल है।नैसी ठाकुर की इस बड़ी सफलता के बाद उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। स्कूल के शिक्षक भी उनके घर पहुंचे और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। जब हॉर्नबिल टीवी की टीम नैसी के घर पहुंची, तो उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। नैसी ने बताया कि वह रोजाना 4 से 5 घंटे तक नियमित पढ़ाई करती थीं और हर विषय को समझकर पढ़ने पर ध्यान देती थीं।उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता ने हर कदम पर उनका साथ दिया, जिससे उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली। नैसी ने अन्य छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि पढ़ाई हमेशा सीखने के उद्देश्य से करनी चाहिए, न कि दबाव में आकर। उन्होंने असफल छात्रों को भी हौसला देते हुए कहा कि एक रिजल्ट जीवन तय नहीं करता, इसलिए कभी निराश नहीं होना चाहिए।वहीं नैसी की मां ने बताया कि बेटी की इस सफलता से पूरा परिवार गर्व महसूस कर रहा है और लगातार रिश्तेदारों व परिचितों के बधाई संदेश मिल रहे हैं।स्कूल के प्राचार्य ने कहा कि नैसी जैसी होनहार छात्रा स्कूल के लिए गर्व की बात है और भविष्य में और भी छात्रों को टॉप टेन में लाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने स्वामी आत्मानंद स्कूल मॉडल को बेहतरीन बताते हुए कहा कि यहां बच्चों को शासन द्वारा उत्कृष्ट सुविधाएं दी जा रही हैं।वहीं क्लास टीचर शिक्षिका सविता आय ने बताया कि नैसी शुरू से ही पढ़ाई में रुचि रखने वाली और मेहनती छात्रा रही हैं, जिसकी बदौलत उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।कुल मिलाकर, नैसी ठाकुर की यह सफलता मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन की शानदार मिसाल बनकर उभरी है।

- Advertisement -
              Share This Article
              Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
              Share
              Previous Article KORAB BREAK: ED की दस्तक,भारतमाला से जुड़ा मामला
              Next Article विवेचकों की छोटी सी चूक से दोषमुक्त होते आरोपी
              अदाणी KPL में विश्व पर्यावरण सप्ताह – 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया संकल्प
              16/06/2026
              KORBA में कार्रवाई लटकी, बिलासपुर में भी पकड़ाया अवैध बैटरी स्क्रैप
              16/06/2026
              युकां प्रदेश महासचिव का चुनाव लड़ेंगे विशाल सिंह राजपूत
              16/06/2026
              KORBA BREAK:हिन्द एनर्जी पर हत्या का संगीन आरोप,वृद्ध को अपनी हत्या का अंदेशा,राष्ट्रपति से गुहार
              16/06/2026
              KORBA:वन विभाग ने FIR दर्ज कराई ग्रामीणों पर
              16/06/2026
              भारतमाला पर एसपी पाण्डेय सख्त,एक ही दिन में 96 वाहन चालकों पर कार्रवाई,लाइसेंस निलंबित होगा
              16/06/2026
              रिश्वत लेते जनपद CEO सहित 3 गिरफ्तार
              16/06/2026
              KORBA:सड़क हादसे में विधायक राठिया के नाती सहित 2 की मौत,3 गंभीर
              15/06/2026
              Saty Sanwad

              SATYANARAYAN PAL

              Editor

              Mob : +91-9151305911
              Email : satysanwad2023@gmail.com
              Address : Korba Chhattisgarh 495677

              UDYAM-CG-10-0016159

              Important Page

              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Privacy Policy
              • Terms and Conditions

              श्री गणेशाय: नमः

              छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

              © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

              Welcome Back!

              Sign in to your account

              Username or Email Address
              Password

              Lost your password?