कोरबा-रजगामार। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संकुल समन्वयक शिवप्रसाद कौशिक, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला 39 वर्षों की सेवा पूर्ण कर 30 अप्रैल 2026 को सेवा निवृत्त हुए। उनके विदाई सम्मान समारोह का आयोजन विद्यालय की सभा कक्ष में किया गया।इस अवसर पर श्रीमती उषा दिनेश कुर्रे जनपद सदस्य, हरि सिंह राठिया सरपंच ग्राम पंचायत रजगामार ,लक्ष्मी श्रीवास अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति जितेंद्र कुमार राठौर पंच पूर्व उपसरपंच, जागेश्वर महिलांगे मैनेजर एस ई सी एल रजगामार, स्वयंप्रभा मित्र प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक बालको नगर, श्रीमती त्रिवेणी भास्कर प्राचार्य डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विद्यालय बालको, रजगामार, गोडमा संकुल के शिक्षक शिक्षिकाओं एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य जितेंद्र साहू व्याख्याता गण के उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे की तेल चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । इस अवसर पर स्वागत उद्बोधन दशरथ कुर्रे व्याख्याता द्वारा, अभिनंदन पत्र का वाचन एवं भेंट शिवराज शर्मा राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक द्वारा किया गया। राजेंद्र प्रसाद तिवारी वरिष्ठ व्याख्याता द्वारा तिलक अभिनंदन बुके द्वारा स्वागत किया गया ।कृष्णानंद चौहान राजगामा के द्वारा जीवन परिचय का वाचन किया गया। विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकों द्वारा पुष्पाहा़र , बुके,पेन डायरी, शाल भेंट किया गया । जितेंद्र साहू प्राचार्य ने श्रीफल, बुके शाल स्मृति चिन्ह भेंट किया । ग्राम पंचायत रजगामार सरपंच हरि सिंह राठिया लक्ष्मी श्रीवास जितेन्द्र कुमार राठौर उषा दिनेश कुर्रे द्वारा पंचायत की ओर से श्रीफल के शाल भेंटकर अभिनंदन किया गया ।उपस्थित अतिथियों ने श्री शिवकुमार कौशिक की सेवा कार्यों को याद करते हुए उनके उज्जवल भविष्य स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना किया । प्राचार्य ने उनके सरल स्वभाव एवं छात्रों के प्रति सहयोगात्मक कार्यों को रेखांकित किया कौशिक जी द्वारा समाज के उन जरूरतमंद लोगों को सहयोग करना जिन्हें आर्थिक सहयोग की आवश्यकता थी उन्होंने अपने सेवाकाल में कई छात्रों को पढ़ाई में सहयोग प्रदान किया उनके द्वारा 6 विद्यार्थियों को पढ़ाई में सहयोग प्रदान किया गया जिनमें तीन शासकीय सेवा में कार्यरत हैं उन्होंने अपने जीवन पर्यंत जरूर मंद छात्रों को सहयोग करने की बात कही ।एन एम डी सी के अध्यक्ष लक्ष्मी श्रीवास ने कहा कि कौशिक सर हमारे मार्गदर्शक रहे हैं उन्होंने हमें विद्यालय की आवश्यकता एवं अन्य कार्यों के लिए मार्गदर्शन किया है हम उनके सुखद दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं ।जागेश्वर महिलांगे मैनेजर एसईसीएल ने उनके समाज सेवा कार्यों की प्रशंसा किया । स्वयंप्रभा मित्र प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक बालको नगर ने बताया कि कौशिक जी अपने कार्यों से बैंक जाते थे तो उन्होंने विद्यालय आने का आग्रह करते रहे हम छात्रों के बीच पुनः आएंगे उन्हें बैंकिंग कार्यों की जानकारी लाभ से अवगत कराएंगे एवं विद्यालय के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे अन्य शिक्षक शिक्षकों ने भी अपने विचार रखे जिनमें प्रमुख रूप से निलम रात्रे ,धन-लक्ष्मी राव, पैकरासर, सेवालाल साहू हीरादास रात्रे ने भी व्यक्त किया ।इस कार्यक्रम में सफल बनाने के लिए सहयोग प्रदान करने वाले अहिल्या साहू, प्रमिला केसरवानी, कंचन आर्य यादव , नेहा चंद्रा यशोदा नेहरा ,चंद्रभूषण , रोहित साहू अनीता , अंजू तिर्की कृष्णा गौतम ,निरुपमा पटेल, निरुपमा मांझी, दीपक राठौर रवीकुमार, चंद्रिका राठिया पुष्पा सिदार ,विष्णु मेहरा किरण, का विशेष सहयोग रहा कार्यक्रम संचालन सरोज पांडे व्याख्याता ने किया ।







