कोरबा। कांग्रेस नेता के विरुद्ध जुर्म दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
पीड़ित रोहित मिरी पथर्रीपारा कोरबा में रहता है और ऑटो चलाने का काम करता है। उसकी पत्नि का परिचय प्रदीप पुरायणे निवासी रूमगड़ा से पूर्व से कांग्रेस सेवा दल के माध्यम से हुआ था। उसने शासकीय उचित मूल्य की दुकान का संचालन करने का काम दिलवाने के लिए 25,000 रूपये लिया था। बोला था कि काम नहीं दिलवा पाऊँगा तो पैसा वापस कर दूंगा परंतु उसके द्वारा 11.05.2026 तक पैसा वापस नहीं किया गया। घटना दिनाँक 11 मई को रोहित और उसकी पत्नि त्रिवेणी मिरी दोनों प्रदीप पुराणे के घर रूमगड़ा शाम 5 बजे गये और अपना पैसा वापस मांगे तो इसी बात पर वह गुस्सा हो गया। मुझ पर यकीन नहीं है, मैं भाग रहा हूं क्या… कहते हुए पति-पत्नि को गाली गलौच देने लगा। मना किया तो रोहित को जान से मारने की धमकी देते हुए रॉड से सिर एवं पैर में मारपीट किया जिससे सिर में चोट लगकर खून निकला तथा बायां हाथ के कलाई पंजा, दाहिने हाथ के कलाई के पास, गर्दन तथा बायां पैर के घुटना के नीचे चोट लगा है। पीड़ित रोहित मिरी की रिपोर्ट पर प्रदीप पुरायणे के विरुद्ध धारा 115(2), 296, 351(3)-BNS के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
KORBA:कांग्रेस नेता पुरायणे पर FIR,राशन दुकान दिलाने पैसा लिया, वापस मांगने पर सिर फोड़ा






