कोरबा। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के विरोध का सामना कर रहे पोड़ी उपरोड़ा जनपद पंचायत के सीईओ भूपेंद्र सोनवानी को हटा दिया गया है। उन्हें जिला पंचायत में अटैच किया गया है।
इसके साथ ही आदेशानुसार कोरबा जनपद पंचायत के सीईओ खगेश निर्मलकर को पोड़ी उपरोड़ा सीईओ पदस्थ किया गया है। रामानुजनगर जनपद जिला- सरगुजा से कोरबा जनपद के लिए आए संजय कुमार राय को कोरबा जनपद सीईओ पदस्थ किया गया है।
KORBA BREAK:हटाए गए पोड़ी CEO सोनवानी,खगेश को जिम्मेदारी,राय कोरबा जनपद में पदस्थ








