कोरबा। मंगलवार,25 अगस्त को आदर्श सर्वराजी पेटी ठेकेदार समिति कोरबा के अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ। चुनाव अधिकारी अंकित तिवारी, भास्कर राव एवं जीतू पटेल की देखरेख व मार्गदर्शन में पूरी पारदर्शिता के साथ निर्वाचन सम्पन्न कराया गया।
चुनाव का संचालन राम गोपाल चंद्रा द्वारा किया गया। चुनाव अधिकारी अंकित तिवारी ने बताया कि चुनाव के परिणाम में।ऐतिहासिक वोट से शत्रुघ्न राठौड़ ने पुनः अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होकर जीत हासिल की।

साथ ही उपाध्यक्ष पवन अगरिया, सचिव संपत महंत, कोषाध्यक्ष मुकुंद यादव निर्वाचित हुए। चुनाव परिणाम घोषित होते ही ठेकेदार संघ में उत्साह एवं खुशियों की लहर दौड़ पड़ी। रंग-गुलाल लगाकर व मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए खुशी का इजहार किया गया। चुनाव उपरांत पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई गई।






