कोरबा। जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) कोरबा के निर्दशानुसार बालकोनगर ब्लाक कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक उत्सव वाटिका में जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के साथ-साथ आम जनता से जुड़े स्थानीय एवं जिला स्तरीय जनहित के मुद्दों पर व्यापक चर्चा कर आगामी कार्ययोजना तैयार की गई।
बैठक में जिला महामंत्री रवि सिंह चंदेल, गिरधारी बरेठ, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश पंकज, नगर पालिक निगम में नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, बालकोनगर ब्लॉक अध्यक्ष ए.डी.जोशी, पूर्व अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, पालूराम साहू, मीडिया प्रभारी, मंडल उपाध्यक्ष मो.यासीन, सुखनंदन सिंह सोनकर. अध्यक्ष, पार्षद बद्रीकिरन, युवा कांग्रेस से निकिता खलखो, मधुर दास, अजित बर्मन, बूथ अध्यक्ष सुरेश कुमार कँवर, महिला कांग्रेस से पुष्प पात्रे, स्वाति पाटले, सुधा गुप्ता, शकुंतला साहू, शशि पटेल, सायदा खान, सुमन प्रधान सहित विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठों के अनेक पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के गणमान्य पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ एवं में उत्साही तथा सक्रिय कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से संगठन को मजबूत बनाने तथा जनसमस्याओं के निराकरण हेतु निम्न प्रमुख निर्णय लिए गए—
• संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को साथ लेकर सक्रिय सदस्यता अभियान को गति दी जाएगी।
• प्रत्येक वार्ड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाते हुए नियमित बैठकें एवं जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।
• नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने एवं उन्हें जिम्मेदारियां सौंपने पर विशेष बल दिया जाएगा।
• कांग्रेस की रीति-नीति, विचारधारा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
• भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों एवं गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए तथ्यात्मक जानकारी जनता के बीच रखी जाएगी।
• पुराने एवं निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को पुनः सक्रिय कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।
• प्रत्येक वार्ड की प्रमुख समस्याओं की सूची तैयार कर उनके निराकरण हेतु चरणबद्ध आंदोलन एवं ज्ञापन कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
• ब्लॉक एवं जिला स्तर की जनसमस्याओं का अलग-अलग संकलन कर संबंधित विभागों के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।
• जिले की प्रमुख समस्याओं जैसे खराब सड़कें, यातायात अव्यवस्था, पेयजल संकट, विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य सुविधाएं, सफाई व्यवस्था सहित अन्य जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस निरंतर संघर्ष करेगी तथा आवश्यक होने पर धरना, प्रदर्शन एवं जनआंदोलन भी आयोजित किए जाएंगे।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को नई ऊर्जा के साथ मजबूत बनाने तथा जनता के बीच कांग्रेस की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर प्रत्येक वार्ड एवं प्रत्येक नागरिक की समस्या को प्राथमिकता से उठाएगी तथा जनहित के प्रत्येक मुद्दे पर संघर्ष करती रहेगी।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री द्वारा किया गया तथा अंत में सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया।
मुकेश कुमार राठोर
अध्यक्ष
जिला कांग्रेस कमेटी,
कोरबा (शहर)
कांग्रेस में संगठन विस्तार एवं जनहित के मुद्दों पर बनी व्यापक रणनीति






