बिलासपुर। प्रार्थी सनत सारथी निवासी प्रभात चौक चिंगराजपारा थाना सरकण्डा ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 25.04.2026 को रात्रि करीबन 12 बजे खाना खाकर मोहल्ले प्रभात चौक चिंगराजपारा में टहल रहा था, तभी विक्की अहिरवार एवं उनके अन्य साथीगणों के द्वारा नाली में पेशाब करने की बात को लेकर गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का एवं डंडा, चाकू से मारपीट किये हैं। मारपीट से प्रार्थी के सिर, दाहिने हाथ एवं बांये पैर में चोट लगा बीच बचाव करने आये रेखा सारथी मोहल्ले के बेटू विश्वकर्मा, सोनी सिंह ठाकुर तिलक दास आये तो उनके साथ भी गाली गुप्तार कर मारपीट किये हैं। मारपीट से रेखा सारथी के बांये जांघ में, सोनी सिहं ठाकुर के सिर पीठ एवं पेट में, बेदू विश्वकर्मा के सिर दाहिने हाथ दोनों पैर एवं सीना में,तिलक दास मानिकपुरी के दोनों जांघ एवं पीठ में चोंट आई है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दिये जाने पर उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा उक्त प्रकरण के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये , जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन बिलासपुर निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में* टीम का गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया जिसमे करीब 15 व्यक्ति मुंह ढांक कर मारपीट करते नजर आये, जिसे बारिकी से तस्दीक किया गया। जिसमें पूर्व में कुल 10 आरोपीगण 01 शैलेन्द्र यादव उर्फ बांडिया, 02 बुटु उर्फ दीपक निषाद, 03 दुर्गेश अहिरवार उर्फ सीनातान एवं विधि से संघर्षरत् 07 बालकों की पहचान की गई। उक्त सभी आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई। फरार आरोपी अमन अहिरवार उर्फ नाचू,पिता: प्यारेलाल, उम्र: 24 वर्ष, निवासी: श्यामनगर मोची मोहल्ला लिंगियाडीह, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर की पतासाजी की जा रही थी। मुखबीर सूचना पर आरोपी अमन अहिरवार को घेराबंदी कर उसके निवास से पकड़ा गया एवं विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। प्रकरण में थाना -सरकंडा में अपराध कमांक- 570/2026 पर धारा- 296,115 (2) 351(3), जोड़ने पर धारा 109,191(2) 191(3) बीएनएस 25,27 आर्म्स एक्ट दर्ज है।






