कोरबा-बालकोनगर। दिनांक 12/4/2025 को हनुमान जयंती के अवसर पर बालको कर्मचारी संघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं के द्वारा बालको के आर आर बैरक सिद्धेश्वर महादेव शिव मंदिर के प्रांगण में हनुमान चालीसा पाठ व भजन संध्या का कार्यक्रम किया गया।

उक्त कार्यक्रम में प्रदेश के श्रम व उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की उपस्तिथि रही। श्रमिको ने श्रम मंत्री को उनके जन्म दिवस की शुभकामना दी। संगठन के महामंत्री वरुण पाण्डेय के द्वारा मंत्री का स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इसी क्रम में बालको कर्मचारी संघ से भारतीय खनिज धातु मजदूर महासंघ में उपाध्यक्ष के पद पर चयनित सुरेंद्र शर्मा, कार्यसमिति सदस्य के रूप में प्रशांत शेंडे व मीडिया प्रभारी के दायित्व के लिए विश्वजीत मंडल के चयन पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताते हुए इनका स्वागत व सम्मान किया।

इस कार्यक्रम में संघ के पूर्व अध्यक्ष वाई के वर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष बी के तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष अनिल दुबे, पूर्व महामंत्री माखन वर्मा व मातृ शक्ति के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्तिथि रही। अंत में अध्यक्ष ओ पी राज पुरोहित द्वारा सभी के सहयोग से सम्पन्न हुए कार्यक्रम का आभार व धन्यवाद प्रकट किया गया। मंच का संचालन संघ के संगठन सचिव जितेंद्र वर्मा के द्वारा किया गया।