कोरबा। बांकीमोगरा के भागवत विश्वकर्मा को भाजपा प्रदेश शीर्ष नेतृत्व ने किरण सिंह देव के सहमती से बहुत बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें प्रदेश मंत्री भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा बनाया गया है ।।इस पद को मिलने के बाद भागवत विश्वकर्मा को कोरबा पश्चिम के भाजपा के सबसे बड़े नेता के रूप में देखा जा रहा है। बताया जाता हैं कि भागवत विश्वकर्मा बाकी मोगरा क्षेत्र के भाजपा के सबसे पुराने नेता हैं और इन्होंने ही भाजपा को बाकी मोगरा क्षेत्र में मजबूत किया। शहर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में जमीनी पकड़ हैं साथ ही श्रम एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के बहुत करीबी है, इस वजह से 2023 के कोरबा विधानसभा चुनाव के दौरान लखनलाल देवांगन ने उन्हें कई जिम्मेदारियाँ सौंपी थी।
भागवत विश्वकर्मा बने प्रदेश मंत्री भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा





