कोरबा। ज्ञानं परम् भूषणम के भाव को छात्रों के जीवन में चरितार्थ करने की दिशा में विकास खंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव के कार्यक्रम का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तरदा में किया गया।
विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव के कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत मां सरस्वती और छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप्रज्वलन कर किया गया । इस अवसर पर मनोज झा, अध्यक्ष स्थायी शिक्षा समिति करतला तथा उपस्थित अतिथियों द्वारा नवप्रवेशित छात्र छात्राओं का स्वागत अभिनंदन,तिलक ,मिष्ठान वितरण,और उपहार भेंट कर किया गया ।

कार्यक्रम में प्राथमिक ,माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नवप्रवेशित छात्र छात्राओं को निःशुल्क पाठयपुस्तक, व गणवेश का वितरण किया गया।
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तरदा में सत्र 2025 -26 की बोर्ड परीक्षा में कक्षा , 10वीं और कक्षा 12 वी में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया और उन्हें उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।

शिक्षा प्राप्ति की दिशा में दूरी कभी बाधा न बने, इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु कक्षा 9वीं में नव प्रवेशित छात्राओं को निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत साइकिल का वितरण भी किया गया ।
कार्यक्रम में मनोज झा अध्यक्ष स्थायी शिक्षा समिति करतला ने अपने उद्बोधन में उपस्थित समस्त बच्चो को उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उन्हें पुस्तकिय ज्ञान के साथ साथ कौशल विकास पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा।
संदीप पांडेय, विकासखंड शिक्षा अधिकारी करतला ने सभी बच्चों को विद्यालय में नियमित उपस्थित होकर गुणवतापूर्ण शिक्षा ग्रहण करने के लिए अभिप्रेरित किया।
कार्यक्रम का समापन उपस्थित अतिथियों के द्वारा पौधा रोपण ,और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।
इस अवसर पर चतुर लाल कश्यप , श्रीमती सुषमा राजवाड़े, राकेश यादव, विश्राम सिंह राठिया,श्रीमती देवी बाई राजवाड़े, जनपद सदस्य , श्रीमती गायत्री देवी सिदार,सरपंच ग्राम पंचायत तरदा, राम लाल कश्यप अध्यक्ष एस एम डी सी तरदा , प्रकाश महंत सांसद प्रतिनिधि, राजू राजवाड़े विधायक प्रतिनिधि , ओमप्रकाश कश्यप मंडल अध्यक्ष ,रथ राम पटेल,कोमल प्रसाद पटेल, संतोष पटेल ,पंचराम पाटले, लक्ष्मीनारायण राजवाड़े, आर पी वैष्णव पूर्व प्राचार्य तरदा , प्रहलाद कौशिक पूर्व प्राचार्य , बी आर बाघमारे प्राचार्य शा उ मा वि तरदा, टी आर रत्नाकर संकुल प्राचार्य कथरीमाल ,श्रीमती शकुंतला सारथी प्राचार्य शा उ मा वि कनकी, आर एन राजवाड़े प्रधान पाठक माध्यमिक शाला तरदा , राजेंद्र राजवाड़े व रेशम लाल राजवाड़े संकुल शैक्षिक समन्वयक ,समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।






