👉🏻थाना सारागांव पुलिस ने नाकेबंदी कर दबोचा
👉🏻आरोपियों के विरुद्ध छ.ग. कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
जांजगीर-चाम्पा। जिले के थाना सारागांव पुलिस ने मवेशी तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पिकअप वाहन CG12 E-0907 में लदे 4 मवेशियों बरामद किए गए।
क्या है पूरा मामला
थाना प्रभारी सारागांव निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवशी के निर्देशन में बीते रात्रि गस्त पर रवाना थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बाराद्वार की ओर से एक सफेद रंग की पिकअप CG12 E-0907 में मवेशी भरकर ले जाए जा रहे हैं। सूचना की तस्दीक हेतु तत्काल कार्रवाई की गई।
नाकेबंदी कर ऐसे पकड़े गए तस्कर
पुलिस टीम ने राइस मिल के पास रोड पर नाकेबंदी कर संदिग्ध पिकअप CG12 E-0907 को रोका, चेकिंग करने पर वाहन में मवेशी मिला।
बरामदगी
वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 04 नग बैल क्रूरतापूर्वक ठूंसकर भरे मिले।
गिरफ्तार आरोपी
- नर्मदा पटेल उम्र 65 वर्ष निवासी सुलौनी, जिला सक्ती
- गंगाराम पटेल उम्र 42 वर्ष, निवासी सुलौनी, जिला सक्ती
- अभिषेक अग्रवाल उम्र 24 वर्ष, निवासी बाराद्वार, जिला सक्ती बताया।
सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवशी, PSI व्योमेश, Asi राजेश सिंह, आरक्षक अविलाशका सराहनीय योगदान रहा






