कोरबा। जिले के पाली क्षेत्र में स्थापित छत्तीसगढ़ राज्य का प्रमुख प्राचीन तीर्थ व पर्यटन स्थल चैतुरगढ़ (मां महिषासुरमर्दिनी मंदिर) ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता पाली के प्रभुलाल चौहान के नेतृत्व में ट्रस्ट के सदस्यों,वरिष्ठ समाजसेवियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से रायपुर स्थित उनके निवास में सौजन्य भेंट किया।

उन्हें मां महिषासुर मर्दिनी मां का स्मृति चिन्ह भेंटकर विकासपरक कार्यों के लिए सुखद वार्तालाप कर आवश्यक मांग पत्र सौंपते हुए आगामी नवरात्रि पर्व पर चैतुरगढ़ पधारने के लिए न्योता दिया, जिसे उन्होंने सहजता से स्वीकार किया।

उक्त भेंट भेंटवार्ता के दौरान भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के पूर्व जिला महामंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी शिव कुमार चौहान,चैतुरगढ मां महिषासुर मर्दिनी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता प्रभु लाल चौहान, विष्णु दुबे बिलासपुर सदस्य मंदिर ट्रस्ट, सौरभ दुबे सदस्य मंदिर ट्रस्ट कमेटी एवं प्रदेश सह संयोजक भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ बिलासपुर, यतींद्रनाथ मिश्रा अधिवक्ता छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर,डॉ. ललित कुमार मानिकपुरी प्रदेश अध्यक्ष प्रांतीय मानिकपुरी पनिका समाज छत्तीसगढ़ बनबांधा पाली,एवं वरिष्ठ भाजपा नेता भाजपा मंडल चैतमा केतऩ टांक, युवा समाजसेवी जयराम नगर मस्तूरी बिलासपुर उपस्थित रहे।







