कोरबा। एसईसीएल सेंट्रल वर्कशॉप कोरबा के सेवानिवृत कर्मी पुरानी बस्ती राजपूत चौक निवासी बुंदेल सिंह ठाकुर की धर्मपत्नी एवं नगर पालिक निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर (पूर्व सचिव जिला अधिवक्ता संघ) एवं पत्रकार जितेंद्र सिंह राजपूत की माता श्रीमती सुशीला देवी का लगभग 65 वर्ष की आयु में आज शाम आकस्मिक निधन हो गया है। हृदय गति रुक जाने के कारण उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से परिजनों सहित शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। स्व. श्रीमती सुशीला देवी की अंतिम यात्रा 18 जून को प्रातः 10 बजे आनंद अपार्टमेंट, पुराना बस स्टैंड कोरबा से अंतिम दर्शन के पश्चात मोतीसागर पारा मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।।






