👉🏻अप्रवासियों की सूचना टोल-फ्री नंबर 1800 233 1905 पर या पुलिस कंट्रोल रूम जांजगीर का मो. नंबर 9479193199 में दें
👉🏻किरायेदारों की जानकारी नहीं दिए जाने पर मकान मालिकों के विरुद्ध धारा 224 BNS के तहत कार्यवाही की जाएगी
👉🏻SP ने कहा- संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत दें, आपकी सतर्कता ही जिले की सुरक्षा
👉🏻SP ने पुलिस के शासकीय वाहनों में टोल फ्री नंबर चिपकाया
जांजगीर-चाम्पा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय जांजगीर -चांपा के सभा कक्ष मे पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय( IPS) ने जिले में अवैध रूप से रह रहे अप्रवासियों के संबंध में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया।
प्रेस कांफ्रेंस के मुख्य बिंदु

- बाहरी व्यक्तियों की जानकारी अनिवार्य
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने के लिए बाहरी व्यक्तियों की जानकारी रखना अत्यंत आवश्यक है।
👉🏻इनका उद्देश्य:*
जिले में अवैध रूप से रह रहे लोगों, संदिग्ध व्यक्तियों और आपराधिक तत्वों पर निगरानी रखना तथा किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोकना है।
🫵🏻मकान मालिकों और संस्थानों के लिए निर्देश - मकान मालिक: किराएदार रखने से पहले उसका अनिवार्य रूप से Police Verification कराएं। किराएदार का आधार कार्ड, फोटो और मोबाइल नंबर रजिस्टर में दर्ज करें।
- ठेकेदार, राइस मिल, फैक्ट्री: किसी भी नए कर्मचारी को काम पर रखने से पहले उसका पुलिस सत्यापन कराना अनिवार्य होगा।
- होटल, लॉज, धर्मशाला: आगंतुकों का पहचान पत्र लेकर रजिस्टर में एंट्री करें। संदिग्ध लगने पर तुरंत नजदीकी थाने को सूचना दें।
- सभी संस्थान: आगंतुक और कर्मचारी रजिस्टर का संधारण नियमित रूप से करें और CCTV कैमरे क्रियाशील रखें।
🙏🏻नागरिकों से अपील*

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि “आपकी सतर्कता ही जिले की सुरक्षा है”। यदि आपके आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति, बाहरी व्यक्ति या संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम 9479193199 या टोल-फ्री नंबर 1800 233 1905 पर दें। आपातकाल में 112 डायल करें।
उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं है, बल्कि जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना है। अवैध रूप से रह रहे और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
प्रेस कांफ्रेंस में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर उमेश कुमार कश्यप, DSP अजाक सतरूपा तारम, CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे भी उपस्थित रहे।







