0 भारतीय मानव अधिकार एसोसिएशन की सक्ती जिला इकाई का आयोजन
कोरबा/सक्ती। भारतीय मानव अधिकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग चंद्रवंशी के जन्म दिवस को समाजसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण की तरह मनाया गया। सक्ती जिला इकाई की जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रिया कुलदीप एवं अमर गांधी के साथ-साथ प्रदेश पदाधिकारियों ने अपनी टीम के साथ अनेक स्कूल व कॉलोनी में पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य जन जागरण व पर्यावरण संरक्षण रहा। उपस्थित पदाधिकारियों ने नागरिकों को नैतिक दायित्व बताते हुए पौधों की नियमित देखभाल करने का आव्हान किया। जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रिया कुलदीप के नेतृत्व में पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।







