कोरबा। कोरबा जिले में थानेदारों को सम्भल कर रहने की जरूरत होने लगी है। कई थानों के मातहत कार्रवाई/जेल का भय व थानेदार के नाम की धौंस दिखाकर अवैध वसूली में मस्त हैं। ऐसे कर्मी पुलिसिंग के साथ-साथ थानेदार के लिए छवि खराब करने के साथ-साथ खतरे की घण्टी बजाने से भी बाज नहीं आते। ऐसे ही खबरों के बीच दो पुलिसकर्मियों पर शराब के मामले में अवैध रूप से रिश्वत की मांग, वसूली करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच एवं विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की है।
जिला पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत में आवेदक आर्यन ध्रुव, पिता महेश्वर सिंह, 19 वर्ष निवासी रजकम्मा पारा थाना कटघोरा ने पुलिसकर्मी रामधन पटेल व प्रदीप राठौर पर आरोप लगाते हुए न्याय मांगा है। उसने कहा है कि मैं एक गरीब एवं अनाथ युवक हूँ। यदि मेरे द्वारा लगाए गए आरोप सत्य पाए जाते हैं, तो यह अत्यंत गंभीर मामला है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके स्तर से निष्पक्ष जांच कर मुझे न्याय मिलेगा।
अतः आपसे विनम निवेदन है कि-
- मेरे आवेदन की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।
- घटना के समय थाना परिसर एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग सुरक्षित कर जब्त की जाए।
- ड्यूटी रजिस्टर, जीडी, जब्ती संबंधी अभिलेख, कॉल डिटेल तथा अन्य सभी साक्ष्यों की जांच कराई जाए।
- यदि जांच में मेरे आरोप सत्य पाए जाते हैं, तो संबंधित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध विधि अनुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
- मेरे कथन के अनुसार ली गई ₹20,000 की राशि मुझे वापस दिलाई जाए।
- मेरी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 AX 3013 मुझे विधिसम्मत रूप से वापस दिलाई जाए।
- मुझे एवं मेरे परिवार को किसी प्रकार की प्रताड़ना या झूठे प्रकरण में फँसाए आने से सुरक्षा प्रदान की जाए।
मुझे न्यायपालिका एवं पुलिस प्रशासन पर पूर्ण विश्वास है। कृपया मेरे आवेदन पर गंभीरतापूर्वक विचार कर निष्पक्ष जांच कर न्याय प्रदान करने की कृपा करें। इस मामले में थाना प्रभारी ने कहा है कि शिकायत की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। मेरे नाम का दुरुपयोग कर अगर इस तरह की कोई घटना हुई है तो सम्बन्धितों के विरुद्ध विधि सम्म्मत कार्रवाई होनी ही चाहिए।
👉🏻 थाना में दर्ज हुआ है अपराध
थाना कटघोरा में प्रधान आरक्षक की रिपोर्ट पर आर्यन ध्रुव निवासी रजकम्मा के द्वारा अवैध रूप से देशी प्लेन रख कर बिक्री करने की रिपोर्ट दर्ज हुई है। आर्यन ध्रुव के पास से 180 एमएल का गोडन गोवा सुपीरियर प्लास्टिक के बाटल में 10 नग किमती 1200 रूपये , 10 नग शोले प्लेन देशी मदिरा प्रत्येक प्लास्टिक बाटल में 180 एमएल भरा हुआ किती 800 रूपये ,बिक्री रकम 150 रूपये कुल जुमला रकम 2150 रूपये मिला। कोई दस्तावेज लाईसेंस नहीं होना बताने पर शराब सहित रकम जप्त कर मौके पर सील बंद कर आरोपी आर्यन ध्रुव के विरुध्द आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क)(,ख) के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।


















