👉🏻 मैनेजर औऱ महिला स्टाफ पर जुर्म दर्ज,दफ्तर में लगा है ताला
कोरबा। लोन दिलाने के नाम रकम लेकर घोखाधड़ी करने के बाद दफ्तर बन्द कर मैनेजर फरार हो गया है।अभिवृद्धि फायनेंसियल सर्विस टीपी नगर के कर्मचारियों के विरुद्ध जुर्म दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक प्रार्थिया श्रीमति स्मिता केंवट पति दिनेश केवट, 30 वर्ष ग्राम नोनबिर्रा, थाना करतला की निवासी है तथा रोजी-मजदूरी का काम करती है। उससे मार्च 2026 से लेकर अब तक अभिवृद्धि फायनेंसियल सर्विस टीपी नगर कोरबा के कर्मचारी प्रियंका कलसे एवं मैनेजर संजय सागर के द्वारा 28 हजार 880 रुपये तथा अन्य लोगों से लाखों रुपये लोन दिलाने के नाम पर प्राप्त कर लोन न दिलाकर तथा जमा रकम वापस न कर कार्यालय बंद कर धोखाधड़ी किया गया है।
👉🏻 गांवों में जाकर बढ़ाया भरोसा,फिर धोखा दिया
माह मार्च 2026 के पहले सप्ताह में अभिवृद्धि फायनेंसियल सर्विस का एक कर्मचारी गांव नोनबिर्रा आया था। उसने प्रार्थिया एवं आस पास के गांव के अन्य लोगों को बताया कि महिलाओं के लिए योजना खुला हुआ है जिसके तहत 2 प्रतिशत ब्याज पर लोन प्राप्त कर सकते हैं।जो अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिलाएं है उनको जाति प्रमाण पत्र एवं निवास प्रमाण पत्र जमा करने पर 1 लाख 75,000 रुपये दिया जाता है बताए। इसके बाद प्रर्थिया ने 14 मार्च 2026 को अभिवृद्धि फायनेंसियल सर्विस में आकर 4 लाख रुपये का लोन हेतु आवेदन दिया। उसी दिन कार्यालय के एक महिला कर्मचारी को 1000/- रुपये शुल्क दी थी। उसके बाद स्टाफ लोगों के द्वारा उसे अवगत कराया गया कि 15 दिन बाद कम्पनी के स्टाफ आपके घर गांव का सर्वे करने पुछताछ करने जाएंगे। उसके बाद रितिक नाम का कर्मचारी गांव आकर बताया कि लोन प्राप्त करने के लिए निर्धारित शुल्क 1 लाख रुपये लोन पर 7500/- रुपये, 2 लाख रुपये लोन पर 14480/-रुपये, 3 लाख रुपये लोन पर 21990/- रुपये, 4 लाख रुपये लोन पर 28880/- रुपये एवं 5 लाख रुपये लोन पर 36980/- रुपये सी.एम.ए. एवं डी.पी.आर शुल्क जमा करना होगा। प्रार्थिया ने 11 मई 2026 को 4 लाख रुपये लोन प्राप्त करने प्रियंका कलसे एवं संजय सागर से बातचीत किया व लोन प्राप्त होने की उम्मीद में पति दिनेश केवट के खाता से ऑनलाईन फोन पे के माध्यम से 28880/- रुपये प्रियंका कलसे के मोबाईल फोन-पे नंबर पर जमा की। आगामी 12 दिन बाद लोन राशि बैंक खाते में जमा होना बताया।
👉🏻 इन लोगों से ली गई शुल्क राशि
गांव के अन्य लोग भी लोन प्राप्त करने हेतु उनके पास रकम जमा किये जिनमें श्रीमति संजू भट्ट 36980 रुपए, प्रीति महंत 23000/-, श्रीमति किरण महंत15480/-रुपये,श्रीमति गीताबाई महंत 23000/- रुपये, श्रीमति गीताबई केंवट 36580/-,श्रीमति रतनीबाई 15640/-, श्रीमति विजय कुमारी 23000/-, श्रीमति रेवती बाई बिंझवार 23000/-, श्रीमति उषा विंझवार 15000/-, श्रीमति गीताबाई बिंझवार 15440,श्रीमति गायत्रीबाई15440/- रुपये, श्रीमति कुमुदनी बाई 15440/-रुपये दिया के अलावा भी अन्य काफी लोगों के द्वारा अभिवृद्धि फायनेंसियल के कर्मचारियों प्रियंका कलसे एवं संजय सागर की बातों में आकर रकम जमा किया गया है। ये सभी अपना लोन राशि मांगने अथवा अपना जमा रकम वापस प्राप्त करने हेतु अभिवृद्धि फायनेंसियल सर्विस टीपी नगर में 8 जुलाई को आये थे, किन्तु उनके द्वारा न ही हमें हमारा रकम वापस किया जा रहा है, और न ही लोन दिलाया जा रहा है, बल्कि अपना कार्यालय बंद कर दिए हैं।
अंततः श्रीमति स्मिता केंवट की ओर से दर्ज रिपोर्ट पर अभिवृद्धि फायनेंसियल सर्विस टी पी नगर कोरबा के कर्मचारी प्रियंका कलसे, 22 वर्ष पिता राजेन्द्र कलसे, निवासी प्रगति नगर दर्री तथा मैनेजर संजय सागर के विरुद्ध धारा 3(5), 318(4) BNS के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।







