कोरबा-पाली। रात के वक्त रतनपुर से पाली स्थित घर लौट रहे एक वृद्ध सन्यासी बाबा से मारपीट कर लूट को अंजाम दिया गया।
जानकारी के मुताबिक पाली थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा निवासी अरूण कुमार पाठक पिता स्व. सूरज प्रकाश पाठक उम्र 77 वर्ष सन्यासी बाबा हैं। घटना दिनांकब9 जुलाई को रात्रि लगभग 10 बजे वे गिरजाबंध रतनपुर से अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 10 AS 5254 से वापस अपने घर ग्राम परसदा प्रतिदिन की भांति आ रहे थे। जैसे ही फुलवारीपारा एवं बावापारा के बीच मेन रोड में पहुंचे थे कि उसी समय फुलवारीपारा निवासी भुरवा, तथा मोहन एवं उसके एक अन्य साथी के द्वारा रास्ता रोक कर मारपीट करते हुये सैमसंग कंपनी का मोबाईल जिसमें जियो कंपनी का सिम लगा है व जेब में रखे नगदी 22,000 रुपये को लूट कर सिल्ली रोड की तरफ भाग गये। पीड़ित ने थाना में रिपोर्ट दर्ज करा दिया है। अरूण कुमार पाठक की रिपोर्ट पर आरोपी भुरवा, मोहन एवं उसके एक अन्य साथी के विरुद्ध धारा 309(4)- BNS के तहत जुर्म दर्ज कर लिया गया है।







