कोरबा-बांकीमोंगरा। कटाईनार बस्ती में पर्यावरण संरक्षण और माँ के प्रति सम्मान का संदेश देते हुए लाल बहादुर शास्त्री नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय कटाईनार में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विद्यालय के छात्र-छात्राओं शिक्षिकाओं और अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने एक साथ मिलकर स्कूल परिसर में पौधे लगाए और उसकी देखभाल का संकल्प लिया।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका/शिक्षिकाओं ने बच्चों को बताया कि पौधे लगाना सिर्फ पर्यावरण के लिए ही जरूरी नहीं है, बल्कि यह माँ के द्वारा दिए गए जीवन के प्रति आभार व्यक्त करने का भी एक तरीका है। बच्चों ने भी कहा कि वे इस पौधे को अपने छोटे भाई-बहन की तरह पालेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम और माँ के सम्मान की भावना विकसित करना था।


















