0 हिन्दू क्रांति सेना के आयोजन की चर्चा छत्तीसगढ़ ही नहीं दूसरे राज्यों में भी, बजरंग दल ने भी निकाली झांकियां
कोरबा। हिंदू नव वर्ष के अवसर पर इस वर्ष भी कोरबा शहर में भव्य, दिव्य और विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

कोरबा शहर में सीतामढ़ी से लेकर टीपी नगर चौक के मध्य हिंदू क्रांति सेना की शोभायात्रा में हजारों लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा है तो वहीं बजरंग दल के द्वारा कोसाबाड़ी से लेकर टीपी नगर के मध्य विशाल शोभा यात्रा निकाली गई है जिसमें भी लोगों का सैलाब उमड़ा है।
शोभायात्रा में युवाओं और युवतियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। विभिन्न प्रांतो की कलात्मक झांकियां, नृत्य,बैण्ड पार्टी, परम्परागत करमा नर्तक दलों की प्रस्तुतियां और प्रदर्शन के साथ एक से बढ़कर एक डीजे की धुन ओर लोगों के कदम थक नहीं रहे। किन्नरों की मंडली भी झूमकर नाची।
डीजे की धुन के साथ लेजर लाइट का प्रदर्शन भी देखते बन रहा है। कोरबा का आकाश रंग-बिरंगी लेजर लाईटों से जगमगा उठा है। दोनों शोभायात्रा में पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।





