0 ईदगाह कब्रिस्तान कमेटी का आयोजन, तैयारी जारी
कोरबा। माह-ए-रमजान के मुबारक मौके पर ईदगाह कब्रिस्तान कमेटी कोरबा की जानिब से दावत-ए- इफ्तार का आयोजन 14 मार्च, शनिवार को तय किया गया है। रोजेदारों की यह दावत दुरपा रोड स्थित मेहर वाटिका में रखी गई है। आयोजन की तैयारी सोहेल अहमद ( कमेटी सदर ), गुलाम शेखानी ( सेकेट्री ), साबिर खान ( कैशियर), के नेतृत्व में आबिद अली, जासिद, हाजी सय्यद अबरार अली, सिद्दीक रज़ा, मो. अलसमद, नियाज़ आलम, सहनवाज आलम, शहरोज, आफताब सलमानी, अमान अली, शाहिद खान,मुनीर अहमद, मो. आरिफ, सोहराब आदि के सहयोग से की जा रही है। दावत-ए-इफ्तार में अधिक से अधिक संख्या में शिरकत करने की गुजारिश कमेटी ने की है।







