कोरबा। जन्मदिन की पार्टी के दौरान होटल में एकबारगी व्यवधान उत्पन्न हो गया जब, युवक आपस में ही उलझ पड़े। भीतर उलझे और सड़क पर भी आ कर आपस मे झगड़ते रहे।
जानकारी के मुताबिक टी.पी.नगर कोरबा स्थित गणेश इन होटल में 10 अक्टूबर की रात रूमगढ़ा बालको निवासी प्रिंस मरावी अपने जन्मदिन का केक काटने व खाना खाने के लिए रात्रि 9 बजे 15 से 20 लड़को के साथ आया था। केक काटने व खाना खाने के बाद प्रिंस मरावी का जन्मदिन मनाने आये लड़के आपस में वाद-विवाद कर लड़ाई-झगड़ा होने लगे। होटल के कैशियर सूरज तिवारी व होटल कर्मी के. गुरुकृष्णा के द्वारा रात्रि 10.30 बजे प्रिंस मरावी को होटल में वाद- विवाद, लड़ाई-झगड़ा करने से मना किया तो प्रिंस मरावी अपने साथी ज्ञानचंद कुकरेजा, चिरंजीव कौशिक, राजू यादव व अन्य के साथ तुम लोग हमें समझाने वाले कौन होते हो, कहते हुए आपस में झगड़ा करने लगे। फिर होटल के नीचे मुख्य सड़क पर आकर वाद विवाद, लड़ाई झगड़ा आपस में होने लगे। इसके कारण मुख्य सड़क पर आने-जाने वाले राहगिर लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस घटना की रिपोर्ट पर 12 अक्टूबर को सिविल लाइन थाना में प्रिंस मरावी, ज्ञानचंद कुकरेजा , चिरंजीव, राजू यादव के विरुद्ध धारा 194(2) -BNS के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।






