कोरबा। गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और शुरुआती दौर में ही गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह 10 बजे से ही गर्म हवा के थपेड़े लोगों को सुलझाने लगे हैं। ऐसी तपती दुपहरी में DPS और KV स्कूल के विद्यार्थियों को कोई राहत नहीं मिल रही है। यह बच्चे सुबह 7 बजे स्कूल जाते हैं और दोपहर 1 बजे छुट्टी होने के बाद घर लौटते तक डेढ़ से पौने दो बज ही जाता है। ऐसी तपती दुपहरी में DPS और KV स्कूल के टाइम टेबल में किसी तरह का बदलाव नहीं करने को लेकर इन बच्चों के अभिभावक चिंतित हैं। उनकी निगाहें जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की ओर भी लगी हुई है कि आखिर वह इस अनजान क्यों है? अभिभावकों को स्कूल प्रबन्धन से इस बात की अपेक्षा है कि वह गर्मी देखते हुए टाइम टेबल में जल्द बदलाव करे ताकि बच्चों के साथ किसी तरह का रिस्क ना हो। क्या मौसमगत कोई अनहोनी होती है तो स्कूल प्रबंधन जिम्मेदारी लेगा? बताते चलें कि अन्य स्कूलों का समय 11:30 बजे तक हो गया है।
KORBA:DPS और KV के बच्चे गर्मी में झुलस रहे,नहीं बदला स्कूल टाईम






