कोरबा-हरदीबाजार। कांग्रेस पार्टी द्वारा अधिकृत रूप से चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण जिलाध्यक्ष द्वारा ब्लाक कांग्रेस कमेटी हरदीबाजार के पदाधिकारियों की सूची बीते दिनों जारी की गई। जिसमें पुटा सरपंच दिलाराम नेताम को संगठन का ब्लाक उपाध्यक्ष मनोनयन किये जाने को लेकर उन्होंने सार्वजनिक रूप से इसका खंडन किया है और अपनी सहमति के बिना नियुक्ति पर आपत्ति जताई है। सरपंच दिलाराम ने स्पष्ट किया है कि न तो कांग्रेस पार्टी ने उन्हें विश्वास में लिया है और न ही ऐसी कोई नियुक्ति वे स्वीकार करते है। उन्होंने कहा है कि वे पूर्ण रूप से गोड़वाना गणतंत्र पार्टी के लिए समर्पित है तथा पार्टी से मिले दायित्वों का वे निष्ठा के साथ निर्वहन कर रहे हैं। सरपंच ने उनके बिना सहमति जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के एकतरफा फैसले पर नाराजगी जताते हुए इसे अस्वीकार किया है। ब्लाक कांग्रेस कमेटी गठन में नियुक्ति के बीच सामने आए इस खंडन को लेकर सांगठनिक प्रक्रिया और सामंजस्य पर सवाल उठ गए हैं।
KORBA:गोंगपा समर्पित को कांग्रेस ब्लाक उपाध्यक्ष बनाया,किया खण्डन






