Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA:पाली CHC में ईलाज में विलम्ब पर भड़के परिजन,महिला स्टाफ व परिजन में बहस,FIR दर्ज
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

KORBA:पाली CHC में ईलाज में विलम्ब पर भड़के परिजन,महिला स्टाफ व परिजन में बहस,FIR दर्ज

Admin
Last updated: 30/05/2026 5:14 PM
Admin
Share
6 Min Read
SHARE

👉🏻 दीपका युकां अध्यक्ष भी शामिल,टच करने का आरोप संदिग्ध

- Advertisement -

    कोरबा-पाली। कोरबा जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सागत अव्यवस्थाओं को लेकर कई बार मामले उजागर हो चुके हैं। बार-बार उजागर होते मामलों और व्याप्त अव्यवस्थाओं तथा मरीजों के उपचार में विलंब की घटनाओं से उपजने वाले हालातों को लेकर बिगड़ते माहौल से कोई सबक नहीं लिया जा रहा है। 28 मई की रात भी एक ऐसा ही घटनाक्रम पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ जिसे लेकर खूब हंगामा मचा और स्वास्थ्य कर्मियों ने हड़ताल कर दी। स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल और स्वास्थ्य केंद्र में हुए घटनाक्रम के मद्देनजर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर लिया है। अस्पताल में हंगामा हुआ तो एफआईआर दर्ज होना लाजमी लेकिन,ताली कभी भी एक हाथ से नहीं बजती। उन अव्यवस्थाओं का क्या, जिसकी वजह से ऐसे हालात निर्मित होते रहते हैं, आखिर इस पर संज्ञान कब लिया जाएगा? इसके लिए अस्पताल के किस कर्मी-अधिकारी पर जिम्मेदारी तय होगी?
    हमारे समाचार सहयोगी ने बताया कि यह मामला ग्राम पंचायत नुनेरा निवासी सोहेल की एकाएक तबीयत बिगड़ने से जुड़ा हुआ है। बकरीद की रात लगभग 9:30 बजे सोहेल अपने परिजनों के साथ घर पर मौजूद था कि एकाएक उसकी तबीयत बिगड़ी और बेहोश जैसा हो गया। उसे क्षेत्र के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां के डॉक्टर द्वारा हाथ खड़े कर लेने पर और उसे बिलासपुर ले जाने की सलाह देने के बाद हड़बड़ाए परिजनों को कुछ नहीं सूझा और वह पाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां करीब आधा से पौन घंटे तक सोहेल यूं ही बिस्तर पर अचेत पड़ा रहा। उसके परिजन इस बात को लेकर बेचैन रहे कि उसका इलाज कब शुरू होगा? करीब आधे घंटे तक भी इलाज करने के लिए ना तो रात की ड्यूटी में तैनात डॉक्टर पहुंचा, न ही स्टाफ नर्स या कोई और। आधा घण्टा इंतजार के बाद परिजन ने ड्रेसिंग रूम का वीडियो बनाया। एक आया के भरोसे स्टाफ नर्स का काम लेने की बात भी सामने आई। करीब पौन घंटे बाद सोहेल का उपचार शुरू किया गया। इस बीच परिजन द्वारा बनाये जा रहे उपचार सम्बन्धी वीडियो को देख कर अपनी खामी को छिपाने के लिए वीडियो डिलीट करने का दबाव लगातार बनाया जाने लगा। उपचार में विलंब और इसका वीडियो बनाने को लेकर बात कुछ ऐसी बिगड़ी कि विवाद हो गया। दीपका के युवा कांग्रेस का ब्लॉक अध्यक्ष सद्दाम बकरीद की रात सोहेल के घर गया था और सोहेल तबियत बिगड़ने पर वह भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा था। हंगामा होने की सूचना पर एक जनप्रतिनिधि भी अस्पताल पहुंचा। यहां मरीज के परिजन के साथ स्टाफ नर्स और आया से बहस हो रही थी। अव्यवस्थाओं/इलाज में विलम्ब को लेकर ब्लॉक अध्यक्ष ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया। अस्पताल की महिला स्टाफ के द्वारा टच करने को लेकर बात बढ़ाई गई तो जनप्रतिनिधि ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में सारी चीज कैद होने का हवाला देते हुए कहा कि इसमें सब कुछ दिख रहा है। अनर्गल लगाए जा रहे टच करने के आरोप को लेकर बात और बढ़ गई। एक-दूसरे को देख लेने की धमकी तक दी गई,औकात बताई गई। बीएमओ डॉ. अनिल शराफ़ भी मौके पर पहुंचे थे। दूसरे दिन अस्पताल के स्टाफ ने हंगामा करने वालों को शराब के नशे में आकर हंगामा करना बताते हुए अपनी सुरक्षा के प्रति भय उत्पन्न होने का जिक्र कर हड़ताल कर दी और कामकाज ठप हो गया। पुलिस ने महिला स्टाफ की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। एकतरफ़ा दबाव के चलते दूसरे पक्ष ने कोई रिपोर्ट अपने साथ हुए व्यवहार के मामले में दर्ज नहीं कराई है पुलिस ने आरोपी पक्ष का मोबाइल आदि जप्त कर लिया है

    - Advertisement -

      👉🏻 वार्ड आया की रिपोर्ट पर जुर्म दर्ज
      सीएचसी पाली में वार्ड आया का काम करने वाली अनिशा जगत पति सुमित सिंह 28 वर्ष, निवासी सीएचसी पाली ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि 28.05.2026 को लगभग रात्रि 09.30 बजे वह 4 नंबर ड्रेसिंग रूम में थी। उसी समय अज्ञात 03-04 व्यक्ति आये और शराब के नशे में बोलने लगे-हम लोग बहुत समय आये हैं, कोई ध्यान नही दे रहे हैं। कह कर गाली गुप्तार करते महिला स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार किये।
      आरोप है कि महिला कर्मियों को गलत तरीके से छूकर गाली-गलौच किया गया और हाथ उठाने की कोशिश की गई, बाद में देख लेने की धमकी दी गई। अपनी सुरक्षा की चिंता है एवं हमारे कार्य स्थल में काम करने से खतरा महसूस हो रहा है। अनिशा जगत की रिपोर्ट पर अज्ञात 03-04 व्यक्ति के विरुद्ध धारा 132, 221, 296, 3(5)-BNS के तहत जुर्म दर्ज कर लिया गया है।

              Share This Article
              Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
              Share
              Previous Article अखबार वितरक संघ ने वाटर पार्क में उठाया पारिवारिक पिकनिक का आनंद
              अखबार वितरक संघ ने वाटर पार्क में उठाया पारिवारिक पिकनिक का आनंद
              30/05/2026
              KORBA:दीपका उपचुनाव हाईकोर्ट पहुंचा,पावर का हुआ गलत इस्तेमाल..?
              30/05/2026
              KORBA:दीपका में आज का आंदोलन स्थगित
              30/05/2026
              अपोलो में पिता की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग, पुत्र ने कलेक्टर-एसपी संभाग आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
              29/05/2026
              हेम्स कॉरपोरेशन शॉर्ट अटेंडेंस के नाम पर करोड़ों का संगठित मजदूर घोटाला कर रहा
              29/05/2026
              बालको ने वार्डों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की
              29/05/2026
              युकां अध्यक्ष का चुनाव लड़ने वालों के नाम जारी,छग सहित कोरबा में बढ़ी सरगर्मी,संशोधन के भी आसार,देखें सूची..
              29/05/2026
              युवा पत्रकार ओम गवेल जिला महासचिव नियुक्त, प्रदेश कार्यसमिति ने जताया भरोसा
              29/05/2026
              Saty Sanwad

              SATYANARAYAN PAL

              Editor

              Mob : +91-9151305911
              Email : satysanwad2023@gmail.com
              Address : Korba Chhattisgarh 495677

              UDYAM-CG-10-0016159

              Important Page

              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Privacy Policy
              • Terms and Conditions

              श्री गणेशाय: नमः

              छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

              © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

              Welcome Back!

              Sign in to your account

              Username or Email Address
              Password

              Lost your password?