कोरबा-बरपाली । राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 149 – B कोरबा -चाम्पा फोरलेन मार्ग में NHAI (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) को महज टोल टैक्स वसूली से ही सरोकार है,NHAI सर्विस रोड की मरम्मत के लिए पूरी तरह उदासीन अनुत्तरदायी नजर आ रहा है। बरपाली का सर्विस रोड एक छोर जहां भूमि विवाद की वजह से आज तक डामरीकृत नहीं हो सका है ,वहीं डामरीकृत हुए सर्विस मार्ग भी उखड़ने लगी है। जो हादसों को न्यौता दे रही है। एनएचएआई प्रबंधन की लापरवाही आम जनता पर भारी पड़ रही है।
गौरतलब हो कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा NH क्रमांक 149 -B कोरबा -चाम्पा में फोरलेन सड़क डेढ़ साल पूर्व ही तैयार की जा चुकी है। पचपेड़ी के समीप टोल नाका में एक साल पूर्व ही NHAI द्वारा टोल वसूली शुरू कर दी गई है। एनएचएआई के फोरलेन निर्माण के निर्धारित नाम्स के अनुसार सर्विस रोड के मरम्मत का भी प्रावधान है । लेकिन बरपाली के सर्विस रोड एक छोर जहां भूमि विवाद की वजह से डामरीकृत नहीं हो पाया है तो वहीं जिन मार्ग का डामरीकरण हुआ है वो भी घटिया डामरीकरण की भेंट चढ़ गढ्ढों में तब्दील हो गई है। जिससे आवागमन करने वाले लोगों को भारी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही दुर्घटना का भी भय सता रहा है। मुख्य मार्ग से बरपाली होते हुए बरपाली सलिहाभांठा ,तुमान,सक्ति मार्ग जाने के लिए लोग जैसे ही सर्विस रोड में आ रहे महज 100 मीटर बाद ही उन्हें उखड़ चुकी जानलेवा गढ्ढों से युक्त सर्विस रोड से दो चार होना पड़ रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की खामोशी भी जनाक्रोश बढ़ा रही है।शीघ्र ही मार्ग का मरम्मत नहीं होने पर ग्रामीण सड़क पर उतरकर प्रदर्शन का मन बना रहे।







