👉🏻 ग्राम बड़मार में विधायक मद से स्वीकृत है सीसी रोड
कोरबा-करतला। कोरबा जिले के जनपद पंचायत करतला अंतर्गत सुनियोजित घोटाले का एक मामला सामने आ रहा है।
जानकारी के मुताबिक सत्र् 2025 -2026 में रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया के मद से ग्राम पंचायत बड़मार में हाईस्कूल से मेन रोड तक सी.सी.रोड का निर्माण कराया जाना है। स्वीकृत कार्य के लिए 1200000/- बारह लाख रूपये जारी हुआ है। उक्त राशि में से 1080000/- दस लाख अस्सी हजार रूपये का आहरण हो चुका है जबकि कार्य अभी तक याने कि आज दिनाँक 30 दिसम्बर 2025 तक की स्थिति में प्रारंभ भी नहीं हुआ है। स्थानीय सूत्र ने बताया कि कोई निर्माण सामग्री भी निर्माण स्थल पर नजर नहीं आ रही है। दुसरी तरफ कार्य अप्रारम्भ होने पर भी 90 प्रतिशत राशि आहरण हो गया है जो घोटाले की तरफ इंगित करता है।
👉🏻 बिना प्रमाण पत्र कैसे जारी हुई राशि?
सूत्र बताते हैं कि शुरुआत में निर्माण लागत का 50 प्रतिशत राशि 6 लाख आहरण हुआ। उसके बाद द्वितीय किस्त 4 लाख 80 हजार रूपये आहरण हुआ है। अब बड़ा सवाल है कि जब कार्य प्रारम्भ हुआ ही नहीं है तो पहली किश्त कैसे जारी कर दी गई और बिना निर्माण के ही द्वितीय किश्त के लिए आवश्यक प्रक्रिया कैसे पूरी कर ली गई। बिना गुणवत्ता प्रमाण पत्र, उपयोगिता प्रमाण पत्र एवं बोर्ड का प्रमाण पत्र के ही द्वितीय किश्त की राशि जारी हो गई है। इस विषय पर जनपद सीईओ से जानकारी चाही गई किन्तु उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला है।







