👉🏻 बिजली विभाग को सवा दो लाख की चपत लगाई थी
👉🏻 जनहित से जुड़ी विद्युत संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर कठोर कार्यवाही
कोरबा। जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना बांकीमोंगरा एवं सायबर पुलिस थाना कोरबा की संयुक्त टीम द्वारा विद्युत तार चोरी प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घंटे के भीतर 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
19 मई को प्रार्थी रंजीत पैकरा, सहायक अभियंता, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी कटघोरा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 12-13 मई 2026 की दरमियानी रात सिंघाली लोकहित क्षेत्र में अज्ञात चोरों द्वारा विद्युत पोल को क्षतिग्रस्त कर लगभग 3100 मीटर विद्युत तार चोरी कर लिया गया था। बिजली के 13 खम्भों को भी क्षतिग्रस्त किया गया। अपराध क्रमांक – 108/2026, धारा – 303(2), 324(4), 317(2), 3(5) बीएनएस, छत्तीसगढ़ विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 136-1(ए), 140, 137 लोक संपत्ति का नुकसानी का निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3 के तहत अपराध बांकीमोंगरा थाना में दर्ज किया गया। दर्री सीएसपी विमल सिंह ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में त्वरित पतासाजी कर आरोपियों
- मनोज कुमार साहू उर्फ मोनू, पिता स्व. ओमप्रकाश साहू, उम्र 33 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक-6 राजीवनगर, थाना कटघोरा
(कबाड़ी दुकान संचालक) - विजयपाल कंवर, पिता मोहनपाल सिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी अमरपुर, सिंघाली, थाना कटघोरा
- शेखर सिंह अगरिया, पिता एम. सिंह अगरिया, उम्र 28 वर्ष, निवासी सिंघाली बस्ती, थाना बांकीमोंगरा
- अनुप कुमार चौहान, पिता परदेशी राम चौहान, उम्र 32 वर्ष, निवासी सिंघाली बस्ती, थाना बांकीमोंगरा
- मोहनलाल रोहिदास पिता जागेश्वर राम रोहिदास उम्र 45 वर्ष निवासी जवाली थाना बाकीमोगरा को गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर जिला जेल कोरबा भेजा गया।
आरोपियों से बरामद मशरूका :

🔹चोरी किया गया विद्युत तार
🔹विद्युत खंभों में लगे लोहे के उपकरण/चैनल
🔹01 नग मोबाइल फोन
🔹01 नग सायकल

प्रकरण में अन्य संलिप्त आरोपियों की पतासाजी एवं विवेचना जारी है। कोरबा पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।
कोरबा पुलिस का संदेश
🚨“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा”
जन सुरक्षा, अपराध नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश हेतु कोरबा पुलिस प्रतिबद्ध है।






