कोरबा। रविवार शाम किचन में बर्तन रखने की जाली में भारत का सबसे जहरीला सांप ‘कॉमन करैत’ नजर आया। इससे परिवार बाल-बाल बचा ।
कोरबा जिले के ढोडीपारा बस्ती में रविवार की शाम एक परिवार उस समय दहशत में आ गया जब किचन में काम करते समय बर्तन रखने की जाली (रैक) में भारत के सबसे विषैले सांपों में से एक कॉमन करैत (Common Krait) दिखाई दिया। सांप को देखते ही परिवार के सदस्यों ने घबराने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाई और तुरंत स्थानीय स्नेक रेस्क्यू टीम (आरसीआरआस) संस्थान को सूचना दी।

सदस्य उमेश यादव, अतुल सोनी ने मौके पर पहुंचकर सावधानीपूर्वक कॉमन करैत का सुरक्षित रेस्क्यू किया। किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। रेस्क्यू के बाद परिवार के लोगों ने सराहना की। सांप को सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।
👉🏻लोग सावधानी रखें
रात के समय किचन, स्टोर रूम और बर्तन रखने की जगह की जांच करें। बिना देखे हाथ किसी जाली, कोने या सामान के पीछे न डालें। घर के आसपास साफ-सफाई रखें और चूहों की संख्या कम रखें, क्योंकि करैत अक्सर उनके पीछे घरों में प्रवेश कर जाता है।
👉🏻सांप दिखने पर उसे पकड़ने या मारने की कोशिश न करें, तुरंत प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यू टीम को सूचना दें। संपर्क नम्बर :- 9827917848, 9575809941





