रायपुर। राजधानी पत्रकार गृह निर्माण सहकारी समिति ( मीडिया सिटी ) के संचालक मंडल की आज बैठक संपन्न हुई जिसमें विभिन्न विषयों पर व्यापक चर्चा कर प्रस्ताव पास किए गए।
संचालक मंडल की बैठक में लिए गए निर्णय इस प्रकार है –
1- समिति ने विधिक परामर्श हेतु छत्तीसगढ़ के सहकारिता क्षेत्र के दिग्गज वकील श्री आनंद मोहन ठाकुर जी को विधिक सलाहकार नियुक्त किया है।
2- श्री आनंद मोहन ठाकुर जी के मार्गदर्शन में सदस्यों को सहकारिता अधिनियम के नियम और उप नियम की विस्तृत जानकारी दी गई। जिसके अनुसार –
ए- चूँकि राजधानी पत्रकार गृह निर्माण सहकारी समिति को राज्य सरकार ने रियायती दरों पर जमीन उपलब्ध कराई है । अतः सहकारी अधिनियम के सभी उपनियम कड़ाई से पालन होते है।
बी- मीडिया सिटी में कोई भी प्लॉट लेने के लिए सदस्य बनना आवश्यक है साथ ही शपथ पत्र देना होगा, जिसमे इस बात का उल्लेख हो कि संबंधित व्यक्ति के परिवार (जिसमे पत्नी/ पुत्र / पुत्री शामिल है ) का मीडिया सिटी में कोई भी प्लॉट नहीं है ।
सी- एक परिवार से एक ही व्यक्ति सदस्य बन सकता है अर्थात् एक परिवार से एक ही प्लॉट ले सकता है । दूसरा प्लॉट अवैध कहलाएगा । सहकारिता अधीनियम के तहत उसकी रजिस्ट्री शून्य हो सकती है।
डी- संबंधित सदस्य द्वारा जब भी अपना प्लॉट बेचा जाएगा, उसे समिति का एनओसी लेना आवश्यक और अनिवार्य है । इसका उल्लेख सभी सदस्यों की रजिस्ट्री पुस्तिका में भी वर्णन है ।
2- संचालक मंडल के निर्वाचन के बाद अर्थात् अप्रैल 2022 के बाद रजिस्ट्री किए गए सभी सदस्यों से ऑफिस उपयोग हेतु रजिस्ट्री/ एनओसी/ सदस्यता आवेदन और शपथ पत्र की कॉपी अनिवार्य रूप से जमा कराने का निर्णय लिया गया है । इस हेतु सभी संबंधित सदस्यों को निर्देश दिए जाते हैं कि वे 15 दिन के भीतर गार्ड रूम में अपना दस्तावेज जमा करायें ।
सहकारिता अधिनियम के उपनियम के अनुसार केवल रजिस्ट्री करा लेने से कोई सदस्य नहीं बन जाता, उसके लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन और शपथ पत्र भरकर देना अनिवार्य है तभी वह राजधानी पत्रकार गृह निर्माण सहकारी समिति का सदस्य बन सकता है।
3- मीडिया सिटी की जमीन की लीज 2036 तक है अतः सभी सदस्यों के भूखंड को फ्री होल्ड कराने के लिए संबंधित मंत्रियों एवं अधिकारियों से मिलकर समाधान निकालने का निर्णय लिया गया ।
4- मीडिया सिटी के समुचित संचालन व्यवस्था तथा समस्याओं के निराकरण के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है ।
ए – आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था – श्री संतोष साहू /श्री कृष्णा गोस्वामी
बी- पेयजल और स्वच्छता व्यवस्था – श्री संतोष साहू
सी – बिजली व्यवस्था – श्री चंदन साहू / श्री संतोष साहू
डी- कम्युनिटी हाल की व्यवस्था – श्री संजय शुक्ला / श्री संजीव वर्मा
ई- शिवालय मंदिर व्यवस्था – श्री दानसिंह देवांगन / श्रीमती निवेदिता चक्रवर्ती
मीडिया सिटी में कोई भी समस्या होने अथवा किसी प्रकार की कोई अनुमति लेनी हो तो उपरोक्त संबंधित प्रभारियों को कॉल करके कोई भी सदस्य अवगत करा सकता है ।
5- संचालक मंडल को विस्तार देते हुए मीडिया सिटी के कुछ वरिष्ठ सदस्यों को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया है , जिनके नाम इसप्रकार हैं ।
1- श्री अशोक साहू जी
2- श्री राजेश मिश्रा जी
3- श्री भोलाराम सिन्हा जी
6 – संचालक मंडल के सामने आय- व्यय और वार्षिक ऑडिट की विस्तृत जानकारी दी गई । साथ रोकड़ बही खाता और बैंक स्टेटमेंट की जानकारी प्रस्तुत की गई ।
बैठक में अध्यक्ष श्री प्रेम पाठक, संचालक मंडल के सदस्य श्री सुशील अग्रवाल, श्री चंदन साहू, श्री संजीव वर्मा, श्री संजय शुक्ला, श्री कृष्णा गोस्वामी, श्री संतोष साहू, श्री दानसिंह देवांगन एवं श्रीमती निवेदिता चक्रवर्ती उपस्थित थे ।





